आजाद करो हिंसा से भारत सरकार आजाद करो...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक रचना सुना रहे हैं:
आजाद करो हिंसा से भारत सरकार आजाद करो-
अपना हो या पाराए सब के लिए हो न्याय-
देखो कदम तुम्हारा कभी न डगमगायें-
आजाद करो हिंसा से भारत सरकार आजाद करो...
Posted on: Oct 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
2अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती दिवस पर एक गीत सुना रहें हैं...
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार झरिया साथियों! यह बात सही है कि हम सभी गांधीजी का काफी सम्मान करते हैं। लेकिन उनके सपने तो सभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे। तो आज के दिन हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए और इसी कड़ी एक गीत सुना रहें हैं...
Posted on: Oct 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जो पहना हथ कड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता इस कोरोना काल में एक छोटी सी रचना सुना रहें हैं-
जो पहना हथ कड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के आजादी के खातिर सुर वीरों में आफत पड़ी-
जो पहना हथ कड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश में जब आजादी पाई सुर वीरों में खोशी छाई-
जो पहना हथ कड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...
Posted on: Oct 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
बापू हमारे स्वर्ग सी धारे...गाँधी जयंती दिवस गीत-
ग्राम-केरकेट्टा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गाँधी जयंती दिवस पर गीत सुना रही हैं:
बापू हमारे स्वर्ग सी धारे-
छोड़ चले बापू किस के सहारे-
जब मेरे बापू जी का जनम हुआ था-
सारी दुनिया हंसने लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सी धारे-
छोड़ चले बापू किस के सहारे...
Posted on: Oct 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सत्य अहिंसा का पाठ सबको पढाया था...गीत-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व गाँधी जयंती पर एक गीत सुना रहे हैं:
गाँधी जैसा सक्स कोई इस धरती पे आया था-
सत्य अहिंसा का पाठ सबको पढाया था-
लाठी थी लंगोटी थी सत्य को सोकी थी-
सत्य की सोपी से घोर शासन फैलाया था-
गाँधी जैसा सक्स कोई इस धरती पे आया था-
लंबा ब्रत कर कर के शक्ति उसने पायी थी...
