नोएडा : लॉकडाउन के कारण 2 महीने से काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

इज्जाज खान बिहार के रहने वाले है वे बता रहे है कि अभी नोएडा सलारपुर फेस-2 में अपने परिवार के साथ रहते है, परिवार में 5 लोग है |लॉकडाउन के कारण 2 महीने से काम बंद है | राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8586080107. (167648)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBELM IZAZ KHAN NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

दो महीने से हरिद्वार में फंसे हैं, अब कंपनी फिर से शुरू तो हुई है पर अब वे काम पर नहीं ले रहे हैं...

करमजीत बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने 10 लोगों के साथ हरिद्वार उत्तराखंड में आये थे | दो महीने से लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद थी | अब कंपनी में काम शुरू हुआ है पर कंपनी उनको काम पर वापस नहीं ले रही है | घर से पैसे मंगाकर किसी तरह राशन का जुगाड़ कर रहे थे पर अब वो भी ख़तम हो रहा है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | करमजीत @9627232455 (166499)

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARIDWAR UTTARAKHAND

लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है, घर जाने में मदद करें...

प्रदीप यादव ग्राम-सिसियाकला, पोस्ट-बारवाडीह, जिला गढ़वा (झारखंड) 822128 के रहने वाले है, वे पलवांचा तेलंगाना से आ रहे है | लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है | उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है और जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नही है | इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे है | उनके लिए राशन की व्यवस्था करवाए : संपर्क नम्बर@9470936559. (166852)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JHARKHAND PRADEEP YADAV SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

विजयवाड़ा से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुंचे हैं, गढ़वा झारखंड तक पहुंचवाने में मदद करें...

आँध्रप्रदेश तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर कोंटा ( जिला सुकमा) (छत्तीसगढ़) से धरमदेव राम बता रहे हैं वे लोग अभी छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर हैं वे 30 लोग हैं, विजयवाड़ा से चलकर वहां तक पहुंचे हैं, गढ़वा जिला झारखण्ड राज्य के निवासी हैं, वे लोग विजयवाड़ा में रोड कंस्ट्रक्शन के लिए झबली कांट्रेक्टर के पास काम करते थे पर कॉन्ट्रेक्टर ने किराया भी नहीं दिया | किसी तरह जंगल के रास्ते से कोंटा पहुंचे हैं जहां छत्तीसगढ़ प्रशासन ने उन्हें रोक लिया है कल से वे लोग खाने की व्यवस्था कर रहे हैं पर घर भेजने के लिए किसी गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं | सभी 30 पुरुष साथी हैं और गढ़वा के बढिया, भानासपुर और कांदी प्रखंड से हैं उनका कहना है कि वे घर जाना चाहते हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने की व्यवस्था कराने में मदद करें :
जितेंद्र राजवर@8919795583, धरमदेव राम@6202613253. (166605)

Posted on: May 07, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CG CORONA PROBLEM Jharkhand SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में एक माह गुजर गया है लेकिन समय बढाने के बाद खाने की दिक्कत हो रही है...

नयागांव, फेस 2, सेक्टर 87, नोएडा उत्तर प्रदेस से सिराज खान बता रहे हैं कि वे बिहार
राज्य के कैमूर जिले के रहने वाले है, लॉकडाउन में फंसे हैं 2 लोग हैं, उनका कहना है, एक माह लॉकडाउन में अपने पैसे खर्च से गुजारा हो गया है लेकिन लॉकडाउन का समय बढ़ जाने से दिक्कत हो रही है, साधन ख़त्म हो गया है, राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9958113144. (166116)

Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SIRAJ KHAN SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »