मांगना है तो मांग रे संगी ज्ञान रूपी भिक्षाला...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
मांगना है तो मांग रे संगी ज्ञान रूपी भिक्षाला-
मान बड़े दुनिया में पर घर-घर मांगे भिक्षाला-
सबके बेटा बेटी मन ला शिक्षा के अधिकार है-
मान शिक्षा केअधिकार ले आये
कतेक बड़े सरकार है-
जिन्दगी पहला करम है पढाई-
येही रे जिन्दगी सवरथ भाई-
जा नोनी बाऊ संगे पढ़े-
जिन्दगी ला अपन पढ़ लेबे रे-
खुले हवे गांव गली सुघर आंगनवाडी-
मेडम मन पढ़ावत होई पहीर सुघर साड़ी...

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

अरे चला हो संगी गा, अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...सीजीनेट छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव सीजीनेट पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
सुघर सुघर स्वस्था चलाये श्रीमान ओ-
महिमा जगत ला पूजा है बखान हो-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our handpump got repaired after report on CGnet, We are very happy...

ग्राम-पड़री, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके गांव में हैण्डपंप खराब था और अधिकारी नहीं सुन रहे थे, जिसके कारण गर्मी के समय में पानी की बहुत समस्या थी, जिसे फिर उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड किया था. आज से 5 दिन पूर्व हैण्डपंप में कर्मचारी पाईप लगा दिए है, जिससे अब भरपूर पानी आना शुरू हो गया है, ग्राम वासियो को पानी की समस्या नहीं है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी बात को अधिकारियों के पास पहुंचाया और समस्या को हल करने में मदद किये | बृजेश कुमार यादव@9713785423.

Posted on: Jun 14, 2018. Tags: BRIJESH KUMAR YADAV HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER

जहां होवथे शिव जी के पूजा रे यही है सरगुजा...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
जहां होवथे शिव जी के पूजा रे यही है सरगुजा-
यही है सरगुजा, यही है सरगुजा-
घर के गरीबी हर मारथे जान ओला देखे बर आवे भगवान-
सबो संगी संगवारी गरीबी मा सबो पठाते बान-
काला बताओं संगी दुनिया के हाल ओ-
सब जनता मन होगे परेशान ओ...

Posted on: Jun 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »