प्रेम के पनाह में, प्रभु की राह में, मिलकर करे वंदना हो...वंदना गीत
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड- प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी विधुवनिया एक वंदना गीत सुना रही है:-
जीवन के राह नौजवान हो, जीवन के राह नौजवान हो-
प्रेम के पनाह में, प्रभु की राह में, मिलकर करे वंदना हो-
नेकी का काम करे, नेकी धरे,उठती है दिल में यही लहरे-
कोई पराया नही,अपने है सारे, अम्बर जैसे सितारे-
जीवन के राह नौजवान हो, जीवन के राह नौजवान हो-
मानव का मान बड़े, हमसे सदा, पूरा करेंगे हर ऐक वादा...
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
चल पढ़े जाबो गोंडवाना स्कूल मा खुले हवे भेड़िया गाँव मा...शिक्षा गीत
ग्राम-भेड़िया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कुमारी आशा सिंह पोया और नीमा सिंह नेटी एक गीत सुना रहे हैं :
चल पढ़े जाबो गोंडवाना स्कूल मा-
खुले हवे भेड़िया गाँव मा-
जय गोंडवाना लैंड खुले हवे भेड़िया गाँव मा-
रस्ता के छोरे छोर के कुटरा के ओर रे ओर-
अऊ का कांहो संगी कुटरा मा स्कूल मोर-
चल-चल पढ़े जाबो गोंडवाना स्कूल मा, खुले हवे भेड़िया गाँव मा...
Posted on: Mar 18, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
मैंने 3 साल पूर्व मनरेगा में 25 दिन काम किया था आज तक पैसा नहीं मिला, अधिकारी घुमा रहे हैं ...
ग्राम सेमई पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिवंश बता रहे हैं कि मै मनरेगा योजना के तहत रोड निर्माण में 20 से 25 दिन काम किया था उसमे कई लोगो ने काम किया था| उनका कहना है कि सब का पैसा आ चुका है लेकिन 3 साल हो चुके हैं, उनका पैसा नही आया, इसके लिए उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया| अधिकारीयों क कहना है आएगा, पर अभी तक कोई सूचना नही मिला, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9977974241, सचिव@9617049184, CEO@9424166557, हरिवंश@7440633609.
Posted on: Mar 18, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 4 किलोमीटर तक रोड खराब है, दिक्कत है, कई बार आवेदन किये कोई सुनवाई नही...
ग्राम पंचायत-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के रामबिलास, रामरतन और भानुप्रसाद बता रहे हैं कि उनके यहां घाटपेंडारी से मानी के बीच की रोड नही बनी है जो 4 किलोमीटर है, बरसात में कीचड़ हो जाता है वाहनों से आने जाने में दिक्कत होती है समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हैं इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करें जिससे गाँव में रोड का निर्माण हो सके: CEO@9424166557, कलेक्टर@9826443377. गाँव में संपर्क नम्बर@7772966192.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
आय जा प्रभु मोर जिया तरसथे डेरा बसय करी ले घर अपन बनाई ले...गीत
ग्राम पंचायत-लोलकी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से शिवकोला एक गीत सुना रहे हैं:
आय जा प्रभु मोर जिया तरसथे-
डेरा बसय करी ले घर अपन बनाई ले-
प्रभु मोर मर्जी ला-
पाहड पाहड खोज लो डाहर डाहर कोज लो-
कहीं नई पायों प्रभु एक मोर पापी खोजों ना तोरे प्यार में..
