स्वास्थ्य स्वर: तुलसी के औषधीय गुण...
वैद्य रमाकांत सोनी, सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छतीसगढ़) से आज हम सभी को तुलसी के पौधे के औषधीय गुण के बारे में बता रहे हैं जो लगभग हर घर में पाया जाता है, हिन्दू परम्परा में इसकी पूजा की जाती है और इसे हर आँगन में लगाने की सलाह दी जाती है : तुलसी एक उत्कृष्ट रसायन है, इसे वैज्ञानिकों ने भी एक अद्भुत औषधि माना है इसे धर्म शास्त्रों में भी पवित्र माना गया है| यह सर्दी जुखाम, खांसी, एसिडिटी, ज्वर, दस्त, हिचकी, वमन, मुख की दुर्गंध, पेचिस के लिए अत्यंत लाभकारी है, यह रक्त में फैले विषैले तत्वों को साफ़ करता है| यह कीटनाशक है यह शरीर के लिए स्फूर्ति वर्धक है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है| वैद्य रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: Sep 03, 2018. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: हिस्टिरिया या मिर्गी का घरेलू उपचार...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हिस्टिरिया (मिर्गी) रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: हिस्टिरिया (मिर्गी) यह बहुत पुरानी बीमारी है, ये अधिकतर महिलाओं को गर्भ के समय में होता है, इसके निदान के लिए, 4 चम्मच जटामासी के जड़ का चूर्ण, 2 चम्मच वच का चूर्ण, 1 चममच काला नमक, आधा चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से दिन में 3 बार लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है,
सावधानी: महिलाओं को मानसिक तनाव नही लेनी चाहिये| यह औषधि हमारे पर्यावरण में आसपास ही मिल जाता है, ये इलाज बिना कोई शुल्क दिए ही घर में कर सकते हैं:
संपर्क नम्बर@9893327457.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: प्रातः काल ताजे गाय का मूत्र पान करना चाहिए...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गौमूत्र के सम्बध में बता रहे है:
गौमूत्र से चिकित्सा का वर्णन प्राचीन धर्मग्रंथों में मिलता है l गाय के मूत्र में रोग नाश करने की शक्ति हैl आज के आधुनिक विज्ञान ने भी रिसर्च से यह सिद्ध किया है, कि गौमूत्र से रोगों का निवारण होता हैl कैंसर जैसी घातक जान लेवा रोग भी गौमूत्र से दूर होता है, ऐसे उदाहरण हैं l गौ मूत्र में कैल्सियम सोडियम पेटोसियम एन्जाइम तथा सभी विटामिन का समावेश होता हैl इससे थायराईड टी.बी.ब्लड प्रेशर सुगर चर्म रोग तथा कैंसर जैसे रोगों का भी नाश होता हैl अतः सत्य हो या असत्य सभी लोगो को प्रातः काल ताजे गाय का गौमूत्र पान करना चाहिए| सम्पर्क नम्बर@9589906028.
Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG CHHATTISGARH HEALTH RAMAKANT SONY SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: हिचकी ठीक करने का घरेलू उपचार...
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी हिचकी को ठीक करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि हिचकी आने पर परसा (पलाश) के पत्ते को चिलम (बीडी) जैसा बनाकर उसमे राहर (अरहर) के पत्तों को तम्बाखू के जगह भरकर पीने से हिचकी से आराम मिलता है, यदि अरहर के पत्ते उपलब्ध नहीं है तो इसके स्थान पर चने के पत्ते को भी इसी तरह उपयोग किया जा सकता है | ये औषधि हमारे वातावरण के आस-पास ही उपलब्ध हो जाती है यह उपचार बिना कोई खर्चा किये घर में ही किया जा सकता है |अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7389964276.
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या जैसे बालों के टूटने, झड़ने और दोमुहे बाल होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो इस समस्या से पीड़ित हैं वे भृंगराज का पंचाग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, तना सभी का मिश्रण 1 किलो, बरगद के कोमल पत्ते 1 किलो, अलसी का तेल 2 लीटर और 1 गिलास पानी ले, और लोहे की कढ़ाही में 2 लीटर तेल डालकर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाये तो भृंगराज का पंचांग डाले उसके जल जाने के बाद बरगद के पत्तो के छोटे-छोटे टुकड़े कर डालें, जब दोनों जल जाये तो कढ़ाही को ठण्डा कर लें, ठण्डा हो जाने पर छानकर उसे सीसी में रख लें, रात को 10-15 ml तेल सिर में हल्के हाँथ से मालिस करना है और सुबह मुल्तानी मिट्टी से बलों को धोयें | बालों में शैम्पू, साबुन का प्रयोग न करें, 1-1 चम्मच आंवले का चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है : एच डी गाँधी@9111061399.
