किसान स्वर : दीवाली में हम किसान अपने जानवरों की पूजा करते हैं और डंडा, ददरिया नाच नाचते हैं...
ग्राम कुकदुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में कामेश्वर राणा उनके साथ के है ग्रामीण किसान कृष्ण कुमार परस्ते अपने ग्रामीण इलाके में किसान खेती-बाडी तथा त्यौहार पर्वों को किस प्रकार से मानते है उसके बारे में बता रहे है | कृष्ण कुमार बता रहे हैं कि सब किसान अभी धान की कटाई का इंतज़ार कर रहे हैं और उसके बाद घरों की लिपाई-पुताई का काम शुरू करेंगे । यह काम दीवाली के पहले पूरा करना है । किसानों की दीवाली के बारे में वे बता रहे हैं कि किसान उसने अपने जानवर की पूजा करते है । शाम को दिया जलाते हैं और डंडा नृत्य करते हैं कुछ साथी अगले दिन ददरिया नाच भी करते हैं । कृष्ण कुमार धान के बाद चना लगाने की तैयारी करेंगे और किसानों को समय पर उसे लगाने की सलाह दे रहे हैं । राणा@9631857438
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बिच्छू काटने पर घरेलू उपचार
If scorpion bites you in a remote area where there are no medical facilities nearby then look for seed of tamarind and rub it on a stone with some salt and after that put the seed on the place where scorpion has bitten you and you will feel better. This is a primary first aid home treatment and you should continue your treatment afrte this says Kameshwar Rana from Bachra village in Katkansandi thana of Hazaribagh district in Jharkhand. For more Kameshwar can be reached@9631857438
Posted on: Oct 14, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
नितल तोतल कोठरिया इसमे दो रास जी, इसमे दो रास जी...छठ पूजा गीत
ग्राम-नवादागढ़ ब्लाक-सिमरिया जिला-चतरा (झारखण्ड) से कलावती कुमारी छठ पूजा गीत सुना रही हैं :
नितल तोतल कोठरिया – इसमे दो रास जी ,इसमे दो रास जी
कैतके सोचेला सासू बोरवा-
हम न आरज देवेजा ,हम न आरज देवेजा
कैतके सलाह गोतनी दूर्वा – कैतके सलाह ननद रोगवा...
Posted on: Oct 13, 2016. Tags: RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
दोस्ती करे फूलों से ताकि हमारी जीवन की बगिया महकती रहे...दोस्ती पर कविता
ग्राम-नवादा, प्रखंड-सिमरिया, जिला-चतरा, (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं जो दोस्ती शीर्षक से हैं:
दोस्ती करे फूलों से ताकि हमारी जीवन की बगिया महकती रहे-
दोस्ती करे पंछियों से ताकि जिन्दगी चहकती रहे-
दोस्ती करे रंगों से ताकि हमारी दुनिया रंगीन हो जाए-
दोस्ती करें कलम से ताकि सुन्दर वाक्यों का सृजन होता रहे...
Posted on: Oct 03, 2016. Tags: RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे लहू का कतरा-कतरा बदला लेगा ए पाकिस्तान...देशभक्ति कविता
ग्राम-नवादा, ब्लाक-सेमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं:
मेरे लहू का कतरा-कतरा बदला लेगा ए पाकिस्तान-
मुझे गम नहीं मेरी मौत का, शहीद कहेगा हिन्दुस्तान-
तू गद्दार हैं नापाक हैं तेरी हिम्मत नहीं टकराने की-
पीठ पीछे वार करे तू तेरी आदत हैं दुम दिखाने की-
मेरी माँ ने कहा था मुझसे बेटा देश के खातिर देना जान-
मुझे गम नहीं मेरी मौत का शहीद कहेगा हिंदुस्तान...
