Impact: Anganwadi worker started behaving 15 days after CGnet report...

ग्राम-चैनपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से प्रमोद प्रजापति बता रहे है कि गांव में आँगनवाड़ी भवन बन गया था उसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर में आंगनवाडी लगाती थी इसकी वजह से बच्चों को बहुत समस्या होती थी, जब गाँव के लोगो के द्वारा उन्हें बोला गया कि आँगनवाड़ी भवन बन चुका है उसके बाद भी आप ऐसा क्यों कर रहे है तो इन्होने कहा हम जब भी चलाएंगे अपने घर में चलाएंगे और धमकी दे रही थी कौन हमारा क्या कर लेगा जिस पर लोगो ने सम्बंधित अधिकारियो से शिकायत किया लेकिन इन्होने कुछ नहीं किया तब इन्होने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया इसके बाद 15 दिनों अंदर इनकी समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है | प्रजापति@9617221649

Posted on: Jun 08, 2017. Tags: PRAMOD PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला, ऐसा देश हैं मेरा...देशभक्ति गीत

किरण प्रजापति ग्राम-खैरहां, तहसील-सिरमौर जिला- रीवा मध्यप्रदेश से एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ऐसा देश हैं मेरा-
गेहूं के खेतों में जब ठंडी खड़े हवाएं-
रंग बिरंगी तितली सुनहारियाँ उड़ जाए-
कदम-कदम पे हर मिल जानी अपनी प्रेम कहानी-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ओ ओ ऐसा देश है मेरा-
धड़कन घटने पन्हर रंग जब पानी भरने आई
मधुर-मधुर तारो से जब बंसी कोई बजाए-
कदम-कदम पे हर मिल जानी अपनी प्रेम कहानी-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ओ ओ ऐसा देश है मेरा...

Posted on: Mar 01, 2017. Tags: Kiran Prajapati

Impact: Various problems in our hostel got resolved after report on CGnet...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे हैं कि शासकीय मोतीलाल नेहरु पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पानी की समस्या के साथ-साथ और भी समस्याएं थी और वे लोग बार-बार अधिकारियों से शिकायत करते-करते थक गए थे तो प्रीतमलाल ने 10 से 15 दिन पहले सीजीनेट स्वर में पानी की समस्या के बारे में रिकॉर्ड किया तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने इस समस्या को सुनने के बाद P.H.E विभाग के अधिकारियो के ऊपर दबाव डाले तो इस समस्या का अब समाधान हो गया है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को ध्यन्यवाद दे रहे है और उन अधिकारियों को भी धन्यवाद कह रहे हैं जिन्होंने अंतत: उनकी आवाज़ को सूनी। वे आग्रह कर रहे हैं कि सीजीनेट ऐसे ही मदद करता रहे. प्रजापति@9522824525

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

मछली पालने तालाब लीज़ पर लिया, दबंग पानी की चोरी कर रहे हैं हम क़र्ज़ भी नहीं पटा पाएंगे...

DK प्रजापति बता रहे कि छिन्दवाडा जिले के अमरवाड़ा तहसील के ग्राम छुही में मछली पालन हेतु पट्टे पर तालाब आवंटित किया गया है. जिसमे क्षेत्रीय दबंग किसानो द्वारा विद्युत मंडल के अधिकारियो के साठगाठ से तालाब के अंदर नाली बनाकर तालाब को सुखा दिया गया था और JCB मशीन लगाकर तालाब की मिटटी का अवैध उत्खनन कर पानी की बिक्री की जा रही हैं इससे तालाब में मछली मर रही है मछली बीज नष्ट हो रहे हैं और पानी सूख रहा है तो इनकी मांग है कि तत्काल विद्युत मोटरों को जब्त किया जाये वरना मछली किसान सरकारी कर्ज नहीं पटा पाएंगे | अगर इन समस्याओ का समाधान नहीं होगा तो हिन्द मजदूर किसान पंचायत S.D.M कार्यालय का घेराव करेंगे | DK@9425146513.

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: DK PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

डॉ भीमराव आंबेडकर समता, सम्मान और स्वतन्त्रता के संघर्ष के लिए आज और अधिक प्रासंगिक हैं...

आज आंबेडकर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके सन्देश हैं, जो सदियों तक लोगो को प्रेरणा देते रहेंगे, वे आज पहले से अधिक प्रशांगिक है| ऐसा सम्भवता इसलिए है, कि एक ऐसे समाज जिसमे व्यक्ति के सम्मान और गरिमा की रक्षा हो, जिसमे जातपात का कोई भेदभाव नहीं हो, जिसमे सब स्वतंत्र हो, समान हो, जागरूक हो की योजना के लिए आज जो लोग संघर्ष कर रहें है उनमे से प्रत्येक को ऐसा आभास होता है कि इस संघर्ष में डॉ.आंबेडकर उनके साथ है| सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में डॉ.आंबेडकर जहाँ शक्ति और प्रेरणा के स्रोत है वहीँ त्याग की प्रतिमूर्ति है| असाधारण मनुष्य के साथ एक विद्वान् के रूप में उनकी पहचान का आधार उनकी योग्यता तो है ही उनका त्याग भी है| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »