नोएडा: या घर जाने की व्यवस्था कर दीजिए या राशन भेजिए, बच्चे भूखे हैं मैं बहुत परेशान हूँ...

गौतमबुद्धनगर, नयागांव, गली नंबर -2 ,फेस -2, नोएडा में रहती हूँ | मेरा नाम ऊर्मिला है | हम छ लोग हैं हम बहुत परेशान हैं जालौन जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाली हूँ जाने की व्यवस्था कीजिये या राशन भेजिए बच्चे भी भूखे हैं राशन की व्यवस्था कर दीजिये कृपया मदद कीजिए मैं बहुत परेशान हूँ संपर्क नंबर :8830316536 [167855 ]

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM URMILA NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी अब राशन मिल गया है...

हल्द्वानी मोड़, अलिवादीपुर, ग्रेटर नोएडा, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) साजिया बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारन काम बंद है, काम कर नहीं पाते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील किया और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने राशन मिल गया है, वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर@8527683183.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

शबाना उत्तरप्रदेश की रहने वाली है, अभी वो नोएडा सेक्टर 87 नयागाँव में अपने परिवार के साथी है उनके परिवार में 4 लोग है | उनके पति दृष्टिहीन हैं लॉकडाउन में फंसे है खाने को राशन नहीं है छोटे-छोटे दूध पीते बच्चे है | उनके पास पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने राशन और कुछ मदद राशि मिल गया, वे सभी बहुत खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@7520646117.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

साजिया बेगम बरेली की रहने वाली है | अभी वो लोग अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा अलब्रजपुर में रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | रोजा चल रहा है उसके चलते बच्चो को खाना खिलाने में बहुत समस्या हो रही है | राशन नहीं है इसलिए समय पर बच्चो को खाना भी नहीं खिला पा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी मदद करता साथियों को धन्यवाद दे रहे है: नम्बर@7464903957.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...

सोनी देवी बिहार के रहने वाले है, अभी वे लोग गौतम बुद्ध नगर फेस-2 नयागाँव सेक्टर 87 नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 6 लोग है, खाने का राशन पूरा ख़तम हो गया है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9990154912.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »