गोंडी गीत : रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला...

ग्राम-महका, पंचायत-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है दुरशु राम जी एक गोंडी गीत सुना रहा है:
रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला-
कोरटा पोरटा नान अवा रेबाबू लेओ नान-
अन्दे पोरटा पेका नान मून ताड़ ले तमोर नान-
रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला...

Posted on: Oct 30, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG

मनरेगा में किये मजदूरी लेकिन नही मिला मजदूरी, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे...

ग्राम-मेटावन, पंचायत-भागबेड़ा, ब्लाक-नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ ग्राम मेटावन के ग्राम वासी बुधिनी पोटाई, रामदेव वड्डे, रामलाल पोटाई, सन्तु पोटाई और भी लोगो के द्वारा 2 साल पहले मनरेगा में मजदूरी किये थे जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये.इस संबध में सरपंच सचिव के पास ग्राम पंचायत में शिकायत किये लेकिन किसी प्रकार की कोई पहल नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080.

Posted on: Oct 30, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इस प्रकार से मनाया जाता है, दीपावली का त्योहार...

ग्राम पंचायत जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से मोहन यादव जी और उनके साथ ग्रामीण महिला गीता बाई बता रही है छत्तीसगढ़ के बस्तरिया इलाकें के गाँव में किस प्रकार दीपावली का त्योहार कैसे मनाये जाते है.बता रहे सबसे पहले घरों की लिपाई-पोताई किया जाता है धनतेरस की शाम में सब अपने-अपने घरो के सामने आँगन में गोबर से लिपाई कर दीपक एंव रंगोलिया बनाते है जिसे पश्चात दुसरे दिन अपने-अपने बैलों को धोकर दोपहर के समय में नया चावल का बना खिचड़ी खिलाते है उसके बाद सब अपने परिवार सहित मिलकर घर में खाना खाया जाता है.

Posted on: Oct 26, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

ग्राम पंचायत सरपंच ने बदल डाली गाँव की तस्वीर, गांवों में शौचालय की सुविधा हो गया....

ग्राम पंचायत-रेमामंट, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव जी ग्राम पंचायत-रेमामंट की महिला सरपंच सुखायारिन बाई से बात कर रहे है. सरपंच बता रही है ग्राम पंचायत गाँव की विकास हेतु गाँव में कई प्रकार की योजनायें से परिचित कराती है जिसे कई लोगो को योजनायें का लाभ मिला है. हाल में ही शौचालय की स्वीकृति करीब 233 की संख्या में आये थे जिसे गाँव की सुविधा के लिए उसकी संख्या को बढ़ा कर 265 किये ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके इसके पूर्व गाँव में शौचालय नही होने कारण दूर दरार जंगलों में शौच के लिए जाना पड़ता था लेकिन गाँव में सुविधा हो गया जिसे लोग बहुत ही खुश है

Posted on: Oct 26, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बनने से सुविधा हो गया, अब रात के समय शौच के लिए जंगल में जाने की जरुरत नही पड़ता...

पंचायत-दण्डवन, ग्राम- छोटेफरसगांव, जिला-नारायणपूर(छत्तीसगढ़) से मोहन गाँव के सोभराज से स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण सम्बंधित चर्चा कर रहे है| सोभराज बता रहे है कि, पहले जंगल में रात को शौच के लिए जाना पड़ता था, जिससे जंगली जानवर व जिव जन्तुओं डर बना रहता था| एवं घर के आसपास खुले में गंदगी रहती थी, लेकिन अब शौचालय निर्माण सुविधा हो गयी ख़ासकर महिलाओं को बहुत फायदा हुआ| सरकार के इस सराहनीय कार्य से खुश है.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »