हमारे गाँव में लाइट नहीं हैं लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृ

ग्राम-लालापाल,जिला-दंतेवाड़ा,(छत्तीसगढ़) से भीमा मांडवी बता रहे हैं,की उनके गाँव में सरकारी से रोड लाइट हैंडपंप की कुछ सुविधा नहीं हैं,वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं|उस गाँव में छोटे छोटे बच्चे हैं जो पदाई करना चाहते हैं,उनको पढाई करने में दिक्कत हो रही हैं|और सरकार से वैसे कुछ सुविधा नहीं होने के करण उस गाँव के कुछ ग्रामीण तेलंगाना सारपाका जाकर रहा रहे हैं,इसके लिए कलेक्टर से भी बात किये हैं|पर आज तक निराकरण नहीं हुआ अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7993586290. कलेक्टर@9407775757.

Posted on: Sep 27, 2021. Tags: BHEEMA MANDAVI CG LIGHT DANTEWADA LALAPAAL PROBLEM

इमा गम पुन्विन वो दादा आदिवासी न...गोंडी गीत-

पटेल पारा, ग्राम पंचायत-बुर्गुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सुन्दरलाल मंडावी एक गोंडी गीत सुना रहे है :
इमा गम पुन्विन वो दादा आदिवासी न-
इगाने मत्ता लाठी तोका इंगा आता धोती-
इमा गम पुन्विन वो दादा आदिवासी न...

Posted on: Sep 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI SONG SUNDARLAL MANDAVI

1 साल पहले नरेगा के तहत पुल, सड़क बनाए लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, मदद करें...

पोड़यामीपारा, ग्राम-सर्गीगुड़ा, पंचायत- लालागुड़ा, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर, छतीसगढ़ से रानू पोड़यामी बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत 50 लोगों ने काम कर के पुलिया, डबरी और रोड निर्माण किया था। लेकिन एक साल हो जाने के बावजूद उनके मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर मजदूरी दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति- 8305195685, सरपंच- 9770486826, सचिव- 9406069269, रोजगार सहायक- 7489297080, CEO- 9406016762, कलेक्टर- 888956694.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG LABOUR LALAGUDA NREGA PAYMENT PROBLEM RANU PODIYAMI WAGES

हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है...

ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामी पारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से रानो पोड़यामी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 2 किमी दूर तक सीसी रोड नहीं है| एक छोटा सा कच्चा रास्ता है, बरसात के मौसम में पूरा कीचड़ हो जाता है। लोगो को आने जाने मे बहुत परेशानी होती है। उस रास्ते से बहुत ग्रामीण गुजरते रहते हैं। किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है। एम्बुलेंस गाँव तक नहीं या पाती। इस के लिए कई सालो से सरपंच और सचिव को बता रहे हैं, पर तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करें। सरपंच नंबर@9770486826. सचिव@9406069269. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@9488956694.

Posted on: Aug 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG LALAGUDA PROBLEM RAANO PODYAMI

हमारे गाँव में पानी की समस्या है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-गजुपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सेमलाल कोरामी,पानी की समस्या बता रहे हैं की गजुपारा में कम से कम 30 या 40 घरो का बस्ती हैं,वहा के ग्रामीणों को पानी की दिक्कत हैं,आज तक नाला का पानी पिने में उपयोग कर रहे हैं,एक दो किमी.जाने पर उनको नाला मिलता हैं|अपने गाँव में हैंडपंप लगवाने के लिए सरपंच या सचिव से भी बात की लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिया गया नंबर पर बात कर उनकी गाँव का समस्या का समाधान करे|संपर्क नंबर@6263419843.सरपंच@ 9407972439.CEO@9406016762.कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: (C.G) BASTANAR BASTAR PROBLEM SEMALAL KORAMI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »