गाँव में रोड की समस्या है कृपया मदद करें...

ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजेश, जेठूराम, सुदनराम, चंदर, दसुराम नेताम, मानकरदास, पिरसू कोर्राम बता रहे हैं खास पारा से मातागुड़ी तक रोड की समस्या है, निवासी इसके लिये आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी बात कोई सुनता नहीं, सड़क की लम्बाई 2 किलोमीटर है, रास्ते में नाला पड़ता है जिसके कारण उन्हें आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस के दिनों में लोगो को ज्यादा परेशानी होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: शंकरलाल नेताम@8305136883, सचिव@7224098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम, पोस्ट-जुगानी कलार, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद गठिया वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सुरंजन चूर्ण, अस्वगंधा चूर्ण, उग्लगंघा चूर्ण, रिदगुंडी चूर्ण, बेरग जड़ का चूर्ण, जायफल छाल का चूर्ण सभी को बराबर मात्रा में लें, उसके बाद उसका मिश्रण बना लें और 5 ग्राम सोठ का चूर्ण मिला लें, उसके बाद एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी या दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें, आराम मिल सकता है, ठण्डी चीजों का प्रयोग न करें, मिर्च मसाला, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नुस्का उपयोग करने से पहले दिये नंबर पर पूरी जानकारी प्राप्त करें: संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कोरोना वायरस से बचने के लिये सावधानी बरते और सफाई रखें-

फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य राम प्रसाद निषाद कोरोना वायरस से बचने के लिये सावधानी बरतने का सलाह दे रहे हैं, कोरोना से बचने के लिये अपने आस पास सफाई रखें और सावधानी रखें, साबुन से हांथ साफ रखें, जिससे कोरोना बीमारी से बचा जा सके, साथ ही अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखने के लिये अस्वगंधा चूर्ण, सोठ चूर्ण और काली मिर्च का चूर्ण मिला लें और एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ सुबह शाम सेवन कर सकते हैं स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्प काटने पर क्या करें...

ग्राम-जुबानी कलार, तहसील, विकासखण्ड-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सर्प काटने पर क्या करना चाहिये बता रहे हैं, यदि किसी को सर्प काटे तो उसे जीतनी जल्दी हो सके स्वास्थ्य केंद्र पहुचायें, बेहोसी आने वाली हो तब उसे द्रोण पत्ती की बूटी की रस दो पुटकी 5 ml दिन में तीन बार पिलायें, नाक में और नाभि में उसी रस को लगा दें, इससे लाभ हो सकता है, ठीक होने तक चिकित्सक की निगरानी में रखें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9165992497.

Posted on: Mar 20, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISAD SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन के लिये आवेदन करते हैं कोई कारवाही नहीं होती...

ग्राम-मड़ानार, पंचायत-मुंगवाल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से विजयदास मानिकपुरी बता रहे हैं कि उनके पिता कृष्णादास मानिकपुरी को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, पेंशन दिलाने के लिये कई बार अधिकारियो के पास विजय आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7697687216. सचिव@9111756928, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »