पीड़ितों का रजिस्टर : 2008 में नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सन्तु कवासी पिता लखमू बता रहे हैं, उनके गांव में सलवा जुडूम के समय बहुत परेशान करते थे| फिर वे लोग डर के अपना गांव छोड़ कर बीजापुर शांतिनगर में घर बना कर रहे है, वर्तमान में उनका जमीन को गांव वाले कमाते है| और बीजापुर में उनका राशनकार्ड नही बना है पुराना राशन कार्ड से राशन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587749172.
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: 2008 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SANTU KAWASI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने गांव में आकर कोशिश करते है...
ग्राम पंचायत-बागमुंडी (पनेडा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगोराम कवासी बता रहे हैं, उनके गांव में नक्सली लोग आते जातें रहते हैं, उनका बात नही मानने पर आदिवासी लोगो को मरने का कोशिश करते है, और पुलिस लोग भी दबाव डालते है| उनका कहना हैं कि लड़ाई बंद करें शांति से रहें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@76772884447.
Posted on: Jul 03, 2021. Tags: BASTANAR CG GANGORAM KAWASI MAOIST VICTIM POLIC VICTIM VICTIMS REGISTER
तालाब का पानी उपयोग करते हैं, स्वच्छ पानी की सुविधा नहीं है...
ग्राम-पुसेम, पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमलू कवासी बता रहे हैं, वे खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं| उनका कहना है, गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में करीब 30 घर है| लोग तालाब का पानी उपयोग करते हैं जिसके कारण बीमार पड़ जाते हैं| नहाने से खुजली, तरह तरह के रोग होते हैं| लोग चाहते हैं कि पानी की व्यवस्था की जाये इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@7697581341, CEO@9425596184, PHE@9827173133. रमलू कवासी / संपर्क नंबर@9301808686. (182525) (AR)
Posted on: May 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAMLU KAWASI WATTER
हमारे पारा में सी सी रोड नही हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद कि अपिल-
ग्राम-कुंसेम (स्कूल पारा) पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, राज्य -छत्तीसगढ़ से रमलू कवासी सीसी रोड कि समस्या बता रहे है, रमलू कवासी हमारे पारा में सीसी रोड न बन पाने की वजह से बहुत से समस्या का सामना करना पड़ रहा है,लगभग 2/30किलोमीटर सड़क नहीं होने से गाड़ी, साइकल नहीं जा पाती है,बारिश में कीचड़ हो जाने से गाय ले जाने व बैलगाड़ी जाने में समस्या होती है कीचड़ के कारण पैदल आने जाने में भी समस्या होती है,गाँव वालो का कहना है जल्द से जल्द सीसी रोड बनाया जाये,सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें,सचिव का सम्पर्क नम्बर-7697581341,जिला कलेक्टर का सम्पर्क नम्बर@8458956694,सी ई ओ का सम्पर्क नम्बर -9425596184,सम्पर्क नम्बर@9301801686,ID(182524) RM
Posted on: May 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAMLU KAWASI ROAD
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम...प्रार्थना गीत-
ग्राम पंचायत-पारापुर, डोगीपारा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बोदेश्वरी कवासी प्रार्थना गीत सुना रही हैं:
प्रकाशमाय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम-
सारे जहाँ स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश क्या पहाड़ को न हिला सके-
एक साथ आत्मा बाल से गगन को झुकये हम-
सारे जहाँ स्वर्ग हो और जमीन पर उतारे हम-
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम...
