गाँव का नाम भाखरा कैसे पड़ा...कहानी-
ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दुग्गा सुराम बंसोर बता रहे हैं उनका पहले जंगल में था, तब लोग झोपड़ी बनाकर रहते थे, उसके अलावा पेड़ो के खोखले में रहते थे, वही पेड़ो पर सामान रखते थे, एसी चलते चलते समस्या के साथ जगह का नाम भाखरा रखा गया यह हल्बी भाषा का शब्द है, बाद में यह चलन में आया और अब उस जगह को उसी नाम से जाना जाता है|
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER
3 साल से राशन कार्ड के लिये आवेदन कर रहे हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागाव (छत्तीसगढ़) से पीरम बाई बता रही हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है 3 वर्ष से आवेदन दे रहे हैं, राशन कार्ड न होने से कई दिक्कते होती है, राशन नहीं मिलता है, सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर/ पीरम बाई@9644030903. सचिव@8319720290, सीईओ@7247495636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 07, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल का संचालन 1997 से हो रहा है लेकिन भवन का निर्माण आज तक नहीं हुआ...
ग्राम-नागलघाटी, पंचायत-कोरेण्डा, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक पुलसिंह सलाम, संकुल केंद्र भाटपाल से बता रहे हैं कि यहां 1997 से स्कूल खुला है लेकिन अभी तक हाई स्कूल भवन नहीं बना है जिससे बच्चों और शिक्षक दोनों को परेशानी होती है, 7-8 साल तक गांव के घोटुल में पढ़ाने का काम किये, फिर आंगनबाड़ी में और अब अतिरिक्त कक्ष में शिक्षा प्रदान की जा रही है। कई बार संकुल केंद्र, शिविर में आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@7587248492, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@8305306345.
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय अधूरा होने से बच्चो को बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-बैलापाड़, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अतिथि शिक्षक जगदेव गावड़े बता रहे हैं कि स्कूल में जो शौचालय बना है वो अधूरा है जिसके कारण बच्चों को शौच के लिये बाहर नदी, नाला में जाना पड़ता है, स्कूल के शिक्षक श्री केसरी नंदन द्वारा 8 माह पहले शौचालय बनवाना शुरू किया गया था, उन्होंने शौचालय पूरा कराने के लिये आवेदन किये हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय को पूरा कराने में मदद करें: सचिव@7588499033, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर/ जगदेव गावड़े@7828540759.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
वनों से प्राप्त जड़ी बूटी से बीमारी का ईलाज...
ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बंजम मडमा बता रहे हैं वे बुखार और आँख से संबंधित बीमारी की दवा देते हैं, 10 से ये काम कर रहे हैं, जड़ी पौधों के उपयोग ईलाज करने का तरीका उन्होंने अपनी माँ से सीखा था, ये जड़ी बूटी वे नेलवाड के जंगलो से लाते हैं, वे आज भी इलाज करते है और नि:शुल्क दवा देते हैं | संपर्क नंबर@9691154459.
