हमारे मोहल्ले के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम पंचायत-रिगरा, पोस्ट-बडेरुहा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6-7 के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से खराब है| साइकिल से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाते है उसके लिए सरपंच सचिव को आवेदन किये फिर P.H.E. कार्यालय में भी आवेदन किये लेकिन आज तक हैण्डपम्प नही सुधरा| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक @7509950023, S.D.M.@9425185802. सम्पर्क@8878239161.
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SATNA MP SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब, शिकायत पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-रिगरा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में पिछले 6 माह से पानी की समस्या बनी हुई है| जिसके कारण 500 मीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है उनका कहना है कि वार्ड क्र.6 में एक हैण्डपम्प है लेकिन उसमे भी पाइप ख़राब होने के कारण पानी कम आ रहा है उसके लिए उन्होंने P.H.E. विभाग में और सरपंच के पास आवेदन भी दिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023. चंद्रभान पटेल@8878239161.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में, दूर दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में...बाल कविता
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान सिंह मारको नन्हे बालको से चर्चा कर रहे है, जो कि कक्षा ३से ५वी तक के है, जो बहुत ही बढ़िया कविता “जंगल घूमा चाचा जी ने” सुना रहे है :
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में-
दूर, दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में-
ऊँचे पेड़ में चढ़ कर देखा, एक तेंदुआ नीचे-
तभी अचानक बन्दर देखा, दौड़ा उसके पीछे-
चाचा जी ने, जो भी जंगल में देखा-
उसको अपनी डायरी में, नोट कर लिया...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: CHANDRABHAN SINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER
भारतीय रेल में 90 हजार पदों पर भर्ती होगी, उसमे 3200 दृष्टिबाधित साथियों के लिए आरक्षित...
गढ़ा, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से दृष्टिबाधित साथी चंद्रभान पटेल बता रहे हैं कि भारतीय रेल ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों की भर्ती के लिए 90 हजार आवेदन फार्म निकाले है, जिसमे से 32 सौ पद दिव्यांग दृष्टिबाधित लोगो के लिए हैं, जिन लोगो ने 10वी और 12वी की कक्षा पास कर लिया है वे आवेदन कर सकते हैं, वे सीजीनेट के सुननेवाले सांथियो से कह रहे हैं जो योग्य है आवेदन पत्र भरे और लाभ ले क्योंकि इंसान को प्रयास करते रहना चाहए, तभी सफलता मिल सकती है | आज के समय में बोरोजगारो बहुत है और ये हमारे लिए एक अवसर है, दृष्टिबाधित साथियों को अक्सर इस तरह की जानकारियां नहीं मिल पाती हैं और वे मौक़ा चूक जाते हैं | चंद्रभान पटेल@8516853231.
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...गीत
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
राम लिखे है लक्ष्मण लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...
