रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है इसलिए गोबर खाद ज्यादा डालते हैं...

ग्राम-मड़ानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लखमू बता रहे हैं कि अभी इनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है अभी धान-मक्का आदि का खेती करेंगे ऊँचे जमीन में मक्का का बीज बोयेंगे और बांकी में धान कि रोपा लगाएँगे रोपा एक महीने में लगाने के लायक हो जाता है लगाने से पहले गोबर खाद डालते हैं फिर थोड़ा बहुत रासायनिक खाद डालते हैं ज्यादा रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाता है इसलिए गोबर खाद् ज्यादा डालते हैं इसका चावल खाने में टेस्ट रहता है बीमारी कम होता है और जमीन कि शक्ति बनी रहती है नमी बनी रहती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करना चाहिए रासायनिक खाद कम |   CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAKHMU SONG VICTIMS REGISTER

आधे खेत में रोपा आधे में सूखा बोवाई करते हैं, यूरिया खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है...

जिला-कोंडागांव राज्य-छत्तीसगढ़ से ललित कुमार खेती करने का अनुभव सुरेश कुमार को बता रहे हैं कि अपने आधे खेत में सूखे धान बोते हैं आधे में रोपा लगाते हैं रोपा लगाने के लिए यदि हाई ब्रेड धान का बीज है तो 20-25 दिन तैयार होने में लग जाता है रोपा लगाने से पहले गोबर खाद्य डाल देते हैतो बढ़िया होता है यूरिया-डीएपी खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है जिससे जोताई करने में दिक्कत होता है इसलिए नहीं डालते घर में 5 सदस्य हैं खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार से नहीं खरीदना पड़ता है खेती से ही गुजर हो जाता है |(169797) CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LALITKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

पानी का साधन न होने से एक ही फसल उगा पाते हैं, यदि बोर होता तो डबल फसल हो पाता...

ग्राम पंचायत-कोरेंडा ब्लॉक्-नारायणपुर-जिला-नारायणपुर-छत्तीसगढ़ से फूलसिंह सलाम बता रहे हैं कि इनके पास 5 एकड़ जमीन है खेती करने के पूर्व बारिश होने से पहले ढीला फोड़ते हैं जहाँ उबड़-खाबड़ रहता है वहां बराबर करते हैं इसके बाद हल चलाकर धान बोते हैं और खेत में केवल गोबर खाद डालते हैं डीएपी यूरिया आदि का उपयोग नहीं करते है | पानी का साधन नहीं है इसलिए एक ही फसल उगाते है पानी का साधन होने से गर्मी का फसल भी उगाते, ज़मीन भी अच्छा नहीं है रोपा लगाने से फसल अधिक हो सकता है पर ऐसे ही उगाते हैं | 40 वर्ष से खेती कर रहे हैं पर अधिक जानकारी नहीं है एक दुसरे से सीखते हैं | धान खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार में नहीं बेचते: संपर्क नंबर@8305306345 (169800)  CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE FOOLSINGH SALAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

हम अपने खेत में हल-बैल चलाकर गोबर खाद डालकर खेती करते हैं, बेचते नहीं खुद ही खाते हैं....

ब्लॉक-ओडगी जिला-जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयमंगल राजवाड़े बता रहे हैं कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं हल-बैल से खेती करते हैं खेत में धान,राहर आदि फसल लगाते हैं और फसल में गोबर खाद का उपयोग करते हैं एक सीजन में धान लगभग 20-30 क्विंटल निकल जाता है इसे केवल खाने के लिए रखते हैं बाहर बेचते नहीं हैं | खेती-किसानी से ही अपना जीवन यापन करते हैं:संपर्क नंबर @ 9644935546 (169804)  CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYMANGAL RAJWADE SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

बारिश आई है तो अधिक काम कर लेना चाहिए पर कोरोना के कारण खेत में अधिक काम नहीं हो रहा...

ग्राम कुमली, पंचायत गढ़बेंगाल, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्सू राम बघेल अपने गाँव के बारे में बता रहे हैं वे बोल रहे हैं कि गर्मी के पश्चात् अब बरसात आ गया है और अब हम खेती बाड़ी का काम करने जाते है, सबसे पहले बैल नांगर जोताई, धान बोवाई, निंदाई-कोढाई कुछ महीना रूककर फिर उसे कटाई करते है| पर इस बार इस कोरोना संक्रमण के दौर में गाँव के लोग साथ साथ खेत नही जाते है, लगभग 2-3 लोग जाते है जिसमे से 1-1 मीटर की दुरी बनाकर कोरोना वाइरस लॉकडाउन के वजह से अधिक काम नही कर पाते है बारिश कभी भी धोखा दे सकते है इसलिए जब बारिश हो रही है अधिक से अधिक काम करना अच्छा होगा . संपर्क@7648088163. RK

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE CORONA PROBLEM GHASSU RAM BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »