हमारे गाँव में सामूहिक योग, सामूहिक सफाई, जैविक खेती ज्ञानवर्धन और नशा विरोधी अभियान...
ग्राम-रौचन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू के साथ में बाबा रामदेव के शिष्य रामाताराय योग प्रचारक बता रहे है कि ग्राम रौचन में 5 दिनों से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है आज सुबह 80 लोगो से भी ज्यादा लोगो ने योग प्राणायाम किये और बहुत ही बारीकी से समझाया गया और साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान की रैली निकालकर गाँव के लोगो को संदेश देने का प्रयास जारी है और तालाब के आसपास सफाई अभियान के माध्यम से गाँव को स्वच्छ बनाने का भारत सफाई अभियान का कार्यक्रम भी गाँव के साथियों की मदद अच्छे ढंग से चल रहा है साथ ही किसानो को जैविक खाद के बारे में जानकारी दे रहे है: अमित साहू@8964931287.
Posted on: Jan 10, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
पीछू बिछड़ गए साल, पीछू बिछड़ गए सारे संगी...नववर्ष पर कविता -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू नववर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ी में एक कविता सुना रहे हैं:
पीछू बिछड़ गए साल पीछू बिछड़ गए सारे संगी-
मोला जन करबो याद नावा रंग में नावा साल-
दो हजार अठारह के संगड़ हो विकास-
हमर ऐसे सरकार बनाओ कि जनता हित में करिह काम-
जनता के सुनय और जागय जन करें परेशान...
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
सुत उठ के करथन भईया बूता काम गा...छत्तीसगढ़ी कविता -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
सुत उठ के करथन भईया बूता काम गा – छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा हमन किसान गा – सात किलो चाउर मिलत है भूख में हन परेशान गा – धोखा मा चुन पारेन हमन रमन सरकार गा – हर गरीब किसान के हक मरगे महगाई में हन परेशान गा – छत्तीसगढ़ ला कईथे भईया धान के कटोरा गा – अपन सोच ला बदल के वोट देना है भईया – किसान के हित में करे काम गा...
Posted on: Dec 19, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
बेटी है जान बेटी है ज्ञान बेटी है विज्ञान...बेटियों पर कविता -
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बेटियों के ऊपर एक कविता सुना रहे है:
बेटी है जान बेटी है ज्ञान बेटी है विज्ञान-
बेटी ही सृष्टि की निर्माता बेटी ही सम्मान-
बेटी ला पढ़ा दो भैया बेटी ला पढ़ा दो गा-
नन्ही ला पढ़ा दो भैया नन्ही ला पढ़ा दो गा-
छत्तीसगढ़ में नाम कमाई-
देश में आगे बढ़ा दो गा-
बाबू के मुकाबला अब नोनी घलो कर ही गा-
एक कोल नहीं दो कुल्ला अब वो जगाई गा...
Posted on: Dec 19, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : लहसुन के औषधीय गुण -
भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज हमें आम उपयोग की लहसुन के औषधीय गुणों को बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि लहसुन को सब्जी में उपयोग करने और इसकी कली को प्रतिदिन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है. लहसुन खांसी, श्वांस, पेट दर्द, गैस अपच जैसी समस्याओं में लाभकारी है. आज के समय में किसान ज़्यादा लाभ पाने के उद्देश्य से कई तरह के रासायनिक खाद का प्रयोग करते है जिससे मनुष्य को सही पोषक तत्व युक्त भोजन नही मिल पाता इसलिए खेती में जैविक खाद, गोबर खाद आदि का उपयोग करना चाहिए जिससे उचित पोषक तत्व युक्त भोजन मिले और हम बीमारी से बच सके | अमित साहू@8964931287.
