पंडरिया से कुकदूर 20 किलोमीटर के मार्ग में गड्डे ही गड्डे...कृपया मदद करे
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर रोड़ की समस्या के बारे में बता रहे है,
पंडरिया से कुकदूर करिबन 20 किलोमीटर है, यह मार्ग कई दिनों से बहुत ही ख़राब स्थति में है, पंडरिया के निवासी सत्तार खान बता रहे है कि, वाहन गाड़ी, पैदल चलना भी मुश्किल है, बस मोटर या अन्य साधन इस मार्ग पर रेंगते जाना पड़ता है, गड्डे बहुत ज्यादा है|इस सड़क को ठीक करवाने हेतू लोगो ने कई बार आवेदन दिया परन्तु ध्यान ही नहीं देते, अखबारों में भी इस रोड़ की समस्या को लेकर प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया लेकिन समस्या अभी भी जस की तस, सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है. कृपया सड़क बनवाने. ठीक करवाने में मदद करे. कलेक्टर@9479118118.
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...कविता-
ग्राम पंचायत-केकराखोली, तहसील-मगररोड़, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार नेताम एक कविता सुना रहें है:
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा-
खिले कमल अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
गगन विकास का नवीन, साज है सजा रहा
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा-
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: HARINAM MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
नही मिला विकलांग पेंशन शिकायत करने के बावजूद, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-आमगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कचरू राम बता रहा है विकलांग पेंसन नहीं मिलने की समस्या बताया रहा है काम करने योग्य नही है विकलांग है जिसे कई प्रकार की समस्याएं होती है जिसकी वजह से जीवनयापन में बहुत मुश्किल हो रहा है इस समस्या को लेकर 4-5 वर्ष हो गया उन्होंने आवेदन दिया था पर कोई कार्यवाही नहीं किये इसकी शिकायत सरपंच -सचिव को भीकी गई है पर ध्यान नहीं दे रहे हैं |पहले पेंशन मिलता था पर 10 वर्षों से नहीं मिल रहा है इस संबध में जिला कलेक्टर को भी आवेदन दिए गये परन्तु कोई कार्यवाही नही किये इस सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करे. सरपंच@ 7587196629, सचिव@7587002274. CEO@9425263888.
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAVITA DUGAA SONG VICTIMS REGISTER
कविता : सूरज सा चमकू मैं, चन्दा सा चमकू...
ग्राम-कुकराझोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ स्कूली बच्चें कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकू मैं, चन्दा सा चमकू-
जगमग-जगमग उज्वल तारो सा-
मेरी अभिलाषा है, फूलों सा महकूँ मई-
विहाग्गों का चमकू मई-
बुझी सा वन उपवन, कोयल सा कुहकू मैं-
मेरी अभिलाषा है, नभ से निर्मलता लू-
नदी से निर्न्ता लू, धरती से सहनशीलता लू-
पर्वत धीरता लू, मेरी अभिलाषा है...
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHALAM VICTIMS REGISTER
ख़राब सड़क के कारण होती हसी कई मुश्किलें, अधिकारीयों का कोई धायं नही कृपया मद करे...
ग्राम-नवलपुर, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से राघव प्रसाद निषाद सड़क की समस्या के बारे में बता रहे है| लहाटगाँव से नवलपुर आने जाने मार्ग बहुत ख़राब है, बारिश के दिनों में कीचड़ अधिक रहने से फिसलन हो जाती है, स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी होती है| कई बच्चे तो कीचड़ में गिर जाते है, अन्य कार्यो से आने जाने वाले ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| कृपया मदद करे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि, सड़क बनवाने में मदद करे. पंचायत सचिव@8319568740. राघव प्रसाद निषाद@7987141951.
