30 सालों से सीसी रोड के लिए अधिकारीयों को आवेदन दिए पर अब तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ...कृपया मदद करे
आज पोडियम नरेन्द्र जी ग्राम-देवय्या गुम्पू ,पंचायत-क्रिष्णसागर ,तहसील-बूर्गमपाड जिला-भद्रादी कोठगूडेम तेलंगाना से मडकम देवा बता रहे है की हमारे गाँव में सीसी रोड का समस्या है| हम यहां 30 सालों से रह रहे है| लेकिन अभी तक तेलंगाना सरकार रोड नहीं बना पाया है| हमारे गाँव में सीसी रोड के लिए कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन दिया है| लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हुआ है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर इस समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9989546904. (153956) MS
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सलाम उन शहीदों को जो खो गए...देश भक्ति गीत-
ग्राम-सितावा (बिहार) से सुमन देश भक्ति गीत सुना रही हैं
सलाम उन शहीदों को जो खो गए-
वतन को जगा कर जो खुद सो गए-
वो थे लाड़ले अपनी माँ ओ के पाले-
मगर हो गए गोलियों के हवाले-
आजादी के बदले जवानी लुटा दी-
वतन के लिए जान की बाजी लगा दी-
हमारे थे अब देश के हो गए....
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER
कैसियो म्यूजिक धुन...
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से पियूष कुमार निषाद कैसियो म्यूजिक के धुन में छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:-
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: DHUN SONG VICTIMS REGISTER
कोनो तो सुनिया नही हैं गरीब और किसान रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-जांजगीरचापा (छत्तीसगढ़) से सम्पत लाल यादव छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
कोनो तो सुनिया नही हैं-
गरीब और किसान रे-
दुखिया हा दुःख पावत हैं-
रो रो के परेशान हैं-
बस्तर के भैया मन-
अड़ बड दुःख पाते हैं-
आदिवासी भैया मन...(184097)
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: CG SONG VICTIMS REGISTER
नया फसल के आने पर कर्शाण के त्यौहार को मनाते हैं...गोंडी में
किलेपाल नम्बर 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से हिरमा राम कश्यप गोंडी में हर वर्ष होने वाले कर्शाण के बारे में बता रहे हैं कि यह त्यौहार हमारे पुरे बस्तर में नया फसल के आने के ख़ुशी में सभी एक जगह अनेक जगह से लोग महिलायें और पुरुष सामिल होकर बड़ी धूम धाम से मनाते हैं| वे सभी अपने अपने घर चावल और जैसे जिनके वयवस्था के अनुसार इस त्यौहार में सामिल होते हैं| ये अपने देवी देवता सहित कर्शाण मनाने वाले जगह में जाते हैं, जिसकी पूजा गाँव के गुनिया, गायता पटेल करते हैं| यह त्यौहार दिन में शुरू होकर देर रात तक चलता है| सभी एक दुसरे मिलाकर भाई चारा को बस्तर के प्रमुख रेला-पाटा के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं और ख़ुशी मनाते हैं| सम्पर्क नम्बर@7898866791
