हमारे गांव में हैंडपंप नहीं है, नदी से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बीसपुर, भजरपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप नहीं है। गांव में 40 घर का जनसंख्या है, लोग नदी का पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8305733570, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 06, 2021. Tags: BASTAR BISPUR CG DARBHA PROBLEM SAHDEV KASHYAP WATER

चल चल रे जिवरा जाना हैं तोला दुनिया छोड़ के...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-आमाडुला, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकांत जी छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
चल चल रे जिवरा जाना हैं-
तोला दुनिया छोड़ के-
दाई दादा कुल परिवार-
सबले मुह मोड़ के-
जाना हैं तोला दुनिया छोड़ के-
चल चल रे जिवराजाना है-
तोला दुनिया छोड़ के-
मन मा बसे हैंजिनगी के आशा-
बिच मा टूटत हे स्वासा-
चल चल रे जिवरा जाना हैं-
तोला दुनिया छोड़ के-
दाई दादा कुल परिवार...

Posted on: Dec 05, 2021. Tags: CG SONG CHANDRAKANTH LAHARE CHAPA JANJGIR

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कावानार, धुर्वापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में नल जल योजना नहीं लगा है लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7724955094, सरपंच@7748975207, सचिव@7869414917.

Posted on: Dec 05, 2021. Tags: BAMAN POYAM BASTANAR BASTAR CG DHURWAPARA KAWANAR PROBLEM WATER

पुल नहीं होने के कारण लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कावानार, धुर्वापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पारों बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6303521308, सरपंच@7748975207, सचिव@7869414917.

Posted on: Dec 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM DHURWAPARA KAWANAR PARON PROBLEM

पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुरलीधर कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में स्टेम डैम बना था| लेकिन कुछ दिनों से टूट गया है, ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406342315,

Posted on: Dec 05, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA MURALIDHAR KASHYAP PROBLEM TIRTHGADH

« View Newer Reports

View Older Reports »