हम लोग 14 दिनों तक क्वारंटीन में 20 लोग बितायें घर जाने पर नहीं मिला रोजगार,न राशन न एक हजार रुपये...

ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश कुमार आदिवासी बता रहे है 14 दिनों तक क्वारंटीन में 20 लोग बितायें उसके बाद अपने अपने घर आ गये परन्तु सरकार के द्वारा किसी प्रकार कोई सहायता नही मिला है बता रहें है कि हर एक प्रवासी मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का वादा किये है लेकिन अभी तक नही मिला है और साथ ही रोजगार तथा राशन भी दिया जाए बताया जा रहा है इस समय लॉकडाउन के वजह से एक महिना हो गया बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन पर आधिकारियों से बात कर रोजगार, राशन तथा एक हजार रुपये ट्रांसफर करवाने में मदद करें. संपर्क@8349764124. 9685907952. CEO@9407803480. RK

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLAM DINESH ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

रीवा : लॉकडाउन में सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-अन्सरा, पंचायत-चतेनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में इन्द्र्कली जो बता रही है कि उनके पति हरियाणा में लॉकडाउन में फंसे है, इन्द्र्कली के पास राशन नहीं है और राशन कार्ड भी उनका नहीं बना है सरकार से उनको कोई मदद नहीं मिल रही है, बहुत परेशान है | उनका कहना कि उनको राशन मिलना चाहिए | उनके साथ तीन बच्चे है और खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके उनको राशन दिलवाने में मदद करें : ब्लाक C.E.O@ 9407803480, खाद्य अधिकारी@7224893193, S.D.M@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723 (169741) DW

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM INDRAKALI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे ...कविता

ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से एवडी साहू एक कविता सुना रही है:
हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे-
इन खेतों में घन घडाते षेस रहेंगे-
जीवन बीते प्यास बुझाते-
माटी को हम मधु मस्त बनाते-
स्याम बदरिया के लहरते खेत रहेंगे CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: AEVDI SAHU HINDI KAVITA NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल फ़र्दिनान्द मैगलन (घुमक्कड़ों के किस्से)

बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज पटना, बिहार से अमिताभ कुमार दास आपको सुनाएंगे एक और घुमक्कड़ की कहानी, जो समुद्री मार्ग से सम्पूर्ण पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले पहले व्यक्ति थे | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |    

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट...गोंडी गीत-

ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से परसिदा कलाम एक गोंडी गीत सुना रही है:
झूमी राधा कुबय चिरोठा-
झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट-
बगा मंदाकट सांगो बगा मंदाकट-
झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट...

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: GONDI SONG NARAYANPUR CG PARSIDA KALAM

« View Newer Reports

View Older Reports »