शौचालय निर्माण के पैसे के लिए जुलाई 2017 में आवेदन किया लेकिन आज तक नही मिला...
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे है कि जुलाई 2017 में सरकारी कर्मचारियों के अनुरोध पर उन्होंने वर्तमान स्वच्छा भारत योजना के तहत अपने घर में शौचालय निर्माण कराकर सरपंच सचिव के पास शौचालय के निर्माण का सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था लेकिन इस पर आज तक कोई कारवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर उन्हें उनके शौचालय निर्माण का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@9926399911, सरपंच@7898631784. संपर्क नंबर@7581013471.
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मेरे भारत देश की महिमा निराली थी...कविता
ग्राम-पड़री, तह्सील सिरमौर, जिला-रीवा (म.प्र.) से रमेश प्रसाद यादव एक कविता सुना रहे है:
मेरे भारत देश की महिमा निराली थी-
विश्व गुरु देश का ये हाल देख लीजिये-
बना संविधान जो था दुनिया की शान जो था-
आज गणतंत्र का हाल देख लीजिये-
भूखा सबका पेट यहाँ मचा भ्रष्टाचार है-
मेरे आर्य वर्ग का ये हाल देख लीजिये...
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
कावन मईया गुरु जगल जगउले, कावन मईया जागेल हो राम... भजन गीत
ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीणा यादव एक भजन गीत सुना रही हैं:
कावन मईया गुरु जगल जगउले, कावन मईया जागेल हो राम-
कवन गुरु चर्चा करउले बड़ा निक लागेल हो राम-
शिव गुरु जगल जगउले, भवानी मईया जागेल हो राम-
शिव गुरु चर्चा करउले बड़ा निक लागेल हो राम-
कवन मईया जग ले जगउले भवानी मईया जागेल हो राम-
कवन दीदी जग ले जगउले नीलम दीदी जागेल हो राम...
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अरे चला हो संगी गा, अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...सीजीनेट छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव सीजीनेट पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
सुघर सुघर स्वस्था चलाये श्रीमान ओ-
महिमा जगत ला पूजा है बखान हो-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी...शादी गीत-
ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शादी गीत सुना रही हैं :
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी-
खोल के देखा हो सखी का का भरलवा-
चूड़ी भरलवा बिंदी भरलवा-
बंद करा हो सखी सोलहो सिंगार बा-
बंद करा हो सखी झालर लगलवा-
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी, खोल के देखा हो सखी का का भरलवा...
