मैंने 3 बार सरपंच सचिव को आवेदन दिया हूँ, उसके बाद भी मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा है...
ग्राम-कोड़ेनार आयतु पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रजोंतीन मण्डावी के साथ गाँव के साथी इतवारी बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है बन्नी मजदूरी करके खरीद के चावल खाते है या गाँव में किसी के भी यहाँ काम करते है उसके बदले में धान मिलता है तो उसको कूटते है और खाते है | राशन कार्ड के लिए उन्होंने कई बार फार्म भरकर सरपंच सचिव दिए है और तीन बार आवेदन भी दिए है फिर भी आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना है | उनके परिवार में 3 लोग है | वो लोग चाहते है कि उनका राशन कार्ड बने | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@7587006990, सरपंच मंजू पोयाम नम्बर@7646875525, सचिव निलेंदरी ठाकुर नम्बर@7747917756, सहायक सचिव का नम्बर@9669585565.
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BASTAR CG ITVARI RAJONTIN MANDAVI RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पत्थर की छत के विशेषता के बारे में जानकारी...
पुजारी पारा, ग्राम-गुडिया, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा बोल रहे है कि अभी वे पुजारी पारा में है, और वहां पर जो घर के ऊपर जो छत बनाया जाता है वो ज्यादातर कपरा या अल्वेस्टर का उपयोग किया जाता है | लेकिन वहां पर पत्थर का छत है उसके बारे में दयारू नाग बता रहे है कि पत्थर का छत से पानी नीचे नहीं छूता है | तूफान आने से पत्थर के वजन के कारण तूफान भी उसको उठा नहीं पायेगा | इससे सुरक्षा और किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा | यह मरेंगा रामचरगीपाल से लाते है. दयारू नाग@7489978221.
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BASTAR CG CULTURAL DAYARU NAG RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती...भजन गीत-
जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गन्धर्व हरेली का त्यौहार किसानो का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है हरेली यानी हरियाली तो हरी भरी धरती रहेगी हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तब और सावन का महिना है तो शिवजी के व्रत का महिना है उसी के सन्दर्भ में नरेंद्र चंचल का एक भजन गीत सुना रहे है :
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती-
तीन लोक शिव जैसा जग रखवाला कोई नहीं-
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं-
पीने वाला कोई नहीं, पीने वाला कोई नहीं-
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती...
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
हरेली त्यौहार ला भैया मिलजुल के मनाबो....हरेली त्यौहार गीत-
ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सामिष सिदार एक हरेली त्यौहार के उपलक्ष में एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
हरेली त्यौहार मनाबो-
हमन मिलजुल के मनाबो गा भैया-
परिवार संग म पूजा हमन करबो गा-
हरेली त्यौहार ला भैया मिलजुल के मनाबो....
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HARELI FESTIVAL SONG RAIGARH CG SAMISH SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भाग्य उज्वल-
देश के हो तुम अमर शहीदों-
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ... (AR)
