कोयली कश बोले माँ...भक्ति गीत-

खैरागढ़, जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
कोयली कश बोले माँ-
कोयली कश गुड़-
तोरे बोली माँ-
मन हा मोरे पहा गे-
रात दिन के यशोदा...(RM)

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: BHAKTI SONG CG RAJNANDGAON

हम बालको की ओर भी भगवान तेरा ध्यान दो...भक्ति गीत-

जिला-पटना (बिहार) से पवन कुमार हारमोनियम की धुन में गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है ” हम बालको की ओर भी भगवान तेरा ध्यान दो ”| अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG

श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...भक्ति गीत-

जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से अभिषेक एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
सूरज में ढूंढा तुझे चंदा में पाया है-
तारो के झिल मिल में मेरे श्याम का बसेरा है-
गंगा में ढूंढा तुझे यमुना में पाया है-
सागर की लहरों में मेरे श्याम की बसेरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...(AR)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG

दाई मोर पथरा के भगवान...भक्ति गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से मानस राम यादव भक्ति गीत सुना रहे हैं:
दाई मोर पथरा के भगवान-
हे दाई मोरे पथरा के भगवान-
कोनो ला तैय जुलया बनाये-
कोनो ला धनवान तोही ला-
मैं जानेंव दाई मोर पथरा के भगवान...(RM)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG CG JANJGIRCHAMPA

वनांचल स्वर: घटते जंगल बढ़ती परेशानियां...

ग्राम-हिटारकसा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नारायण सिंह साहू बताते हैं कि उनके गांव में आए दिन भालू आ जाते हैं। अभी तक जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन भालू अक्सर गन्ने और सब्जी की फसल को खराब कर देते हैं। ग्रामीण कभी भी भालुओं को नुक्सान नहीं पहुँचाते। जंगल कम होने की वजह से वहां फल-सब्जी नहीं मिलता जिस वजह से भालू गांव में भोजन की तलाश में आ जातें हैं। हम लोगो ने गांव में एक वन समिति बनाई है, जो ग्रामीणों को वन के पेड़ों की कटाई करने से रोकते हैं। हमारे गांव में अब जंगल नहीं है बस कुछ झाड़ियां ही बची हैं। संपर्क@9424182008. (RM)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER NARAYANSINGH SAHU VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »