Impact : हैण्डपंप सुधार होने के बाद लोगो को पानी मिलने लगा...

ग्राम-पंचायत सांवगेल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रतु राम मोरामी बता रहे है कि इनके गाँव का हैण्डपंप खराब हो गया था, गाँव के लोग गंदा पानी पी रहे थे, इसके लिए गाँव के सरपंच के पास आवेदन दिये थे, पर ध्यान नही दे रहे थे, अब से 1महीना पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किये थे, अब 24 जनवरी को पानी के समस्या का समाधान हो गया, इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है| सम्पर्क नम्बर@7647974068. (184276) RM

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: IMPACT SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact : ट्रांसफ़ॉर्मर लग जाने से समस्या का निराकरण हो गया...

ग्राम-घूमन, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचुलाल प्रजापति बता रहे हैं कि गाँव में ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगा था, जिसके कारण लोगो को परेशानी हो रही थी| उन्होंने इस संबंध में विभाग में शिकायत किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|संपर्क नंबर@8401418563. (AR)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सल प्रभवित परिवार को मुआवजा मिल गया है, नौकरी नही मिली...कृपया मदद करें

जेलवाडा शिविर बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं कि उनके पिता जी गाँव के मुखिया थे उनका उम्र लगभग 70 के हो चुके थे बिना कारण ही उन्हें नक्सलियों ने घर में आकर कुल्हाड़ी से ह्त्या कर दिए | पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि मिल गया है | लेकिन अब तक सरकारी नौकरी नही मिली है, ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की मांग करते हैं की नक्सल प्रभावित परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें|SP@755 322 0152, 755 322 0392. (183943)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से शुभम जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

कोनो देखे हवव का बहिनी...भजन गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण माली भजन गीत सुना रहे है:
हु हु आ आ आ आ आ-
कोनो देखे हवव का बहिनी
मोर गायईया चराईया मोहना ला-
मोरे बंसी बजाईया कन्हैया ला-
कोनो देखे हवो का बहिनी- (GM)

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »