गाँव एक ट्रांसफ़ॉर्मर है और 100 घर है, लाईट की समस्या होती है...
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAJU MANDAVI TRANSFORMER
स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के उप सरपंच मनु सिंह यादव बता रहे हैं, गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण एक अव्यवस्था रहती है, उन्होंने वाल बनवाने के लिये आवेदन किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646980301. सचिव@7448221198, सरपंच@7479224463, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR BOUNDARY WALL LOHANDIIGUDA MANU SINGH YADAV PROBLEM
हमारे गांव में पुल कि बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पिल्लूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल कि बहुत समस्या है| गांव के लोगों को पंचायत जाने में बहुत परेशानी होती है और स्कूल के बच्चे लोग भी नदी में पानी भर जाने के कारण समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत कियें हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7489361245, सरपंच@7722914071, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG DAM LOHAANDIGUDA PILLURAM KASHAYP PROBLEM
पुल की ऊंचाई कम है, बारिस में पानी ऊपर से बहती है...
ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहे हैं, नदी में जो पुल बना है वह छोटा है, बरसात में पानी पुल के ऊपर से बहता है, आने जाने में समस्या होती है| निवासियों ने कई बार सचिव सरपंच के पास निवेदन किया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है| इसलिये बालसिंह सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल को बड़ा बनवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406076720.
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BALSINGH LEKHAMI BASTAR PROBLEM CG DAM GUHAR ISSU LOHANDIGUDA
हैंडपंप ख़राब है नदी का पानी पीते हैं कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम-मूसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मान सिंह बघेल बता रहें हैं वार्ड क्रमांक 08 में हैंडपंप ख़राब हैं जिसे सभी ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें. संपर्क@7828669215. सरपंच@9406041284. CEO@8959393222.

