गांव में कोई सिंचाई का साधन नहीं है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत हराकोडल, ब्लॉक लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से ग्रामीण बता रहे हैं अबूझमाड़ से लगा हुआ क्षेत्र है। पहाड़ी क्षेत्र है वहां सिंचाई का कोई साधन नहीं है बरसात के बारिश में खेती कर पाते हैं। किसानों को जो सरकार से योजना मिलता है उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उन किसानों तक सूचना नहीं मिल पाती है। कोई भी खेती करने से कोई भी खाद नहीं डालते हैं। और देशी बीज रखते है। उनका कहना है कि किसानों को खेती कर रहे हैं कि ट्रेनिंग दिया जाए किसी संस्था के माध्यम से तो किशन और जागृत हो सकते हैं। और अच्छे से खेती किसानी कर सकते हैं।
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें
हेमलाल सेठिया, ग्राम पंचायत अलनार, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। गांव में बोर खुदवाए हैं लेकिन पानी नहीं निकलता है। नदी से पानी लाकर पीते हैं। उनका कहना हैं की दूर में बोर खुदवा के पाइप से घर घर नल लगा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन आमंत्रित किए हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के नल लगवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@9644609707.
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे गांव का स्कूल जर्जर हालत खराब हो गया है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत हराकोडेल, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से सत्रुधन यादव जी बता रहे हैं उनके गाने में स्कूल हैं । स्कूल जर्जर स्थिति में होने के कारण प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है। इसके लिए उन्होंने कई जगह आवेदन किया लेकिन अभी तक कि स्कूल नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@8817464937.
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SCHOOL
गांव में कच्चा रोड है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है कृपया मदद करें
सरिता, ग्राम पंचायत हराकोड़े, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है रोड नहीं होने के कारण कई काम बाधा में पड़ जाता है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक गांव में रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके गांव में रोड बनाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। संपर्क नंबर@8817464937, सीईओ@7052481849.
Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
हमारा कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है, नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है कृपया मदद करें
ग्राम बालीमेला, पंचायत एंगुरपल्ली, मंडल चिंतुर, अलूरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश , कवासी जोगा जी बता रहे हैं उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना हैं वे लोग सलवा जुड़ूम के समय छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण आंध्र प्रदेश के लोग जमीन नहीं दे रहे हैं इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिए कलेक्टर का कहना है बना देंगे करके बोल रहे हैं लेकिन अभी तक जाति प्रमाण पत्र नहीं मिला है इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें। सरपंच 9493807871.डीएफओ:8985229252, 9491453281
