ये बड़ पीपड़ कटवाईये मत न...गीत-
सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं ” ये बड़ पीपड़ कटवाईये मत न” | अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वस्थ्य रहने के लिये दिनचर्या-
ग्राम-फजरी, पोस्ट-शिक्षक नगर, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से वैद्य संजय स्वस्थ्य रहने के लिये कैसी दिनचर्या होनी चाहिये के बारे में बता रहे हैं| प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व बिस्तर का त्याग कर देना चाहिये| फर्स पर पांव रखने से पहले इस्वर से प्रार्थना करें कि बल, बुद्धि, विद्या मिले दिन अच्छा रहे| उसके बाद बिस्तर छोड़ दें| उसके बाद एक लोटा जल का सेवन करें, तांबे के पात्र रखा पानी हो तो ज्यादा अच्छा है| उसके बाद मल त्याग कर दातून करें और स्नान कर भोजन करना चाहिये| (AR)
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
बता मेरे यार सुदामा रे...भजन-
जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक भजन सुना रहे हैं:
बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
बालक था रे जब आया करता, रोज खेल के जाया करता-
हुई कै तकरार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
मन्ने सुना दे कुटुंब कहानी, क्यों कर पड़ गयी ठोकर खानी-
टोटे की मार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
सब बच्चो का हाल सुना दे, मिसरानी की बात बता दे-
रे क्यों गया हार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया...(AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला...भजन-
ग्राम-मवई, पोस्ट-अलिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला-
गौरा जी ने चुनरी ओढ़ी-
भोले का मन डोला है-
ऐसे डमरू वाले का बाघम्बर पीला पीला है-
भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला... (AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
कोई दिल से पुकारे...भजन-
ग्राम-मवई, पोस्ट-अलिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में दौड़ी चली आयेगी-
कोई दिल से पुकारे-
पहला संदेशा मेरे राम का आया-
सीता का रूप धर आयेगी-
दूसरा संदेशा मेरे विष्णु का आया-
लक्ष्मी का रूप धर आयेगी-
कोई दिल से पुकारे... (AR)
