हमारे पंचायत से आश्रित ग्राम जाने के लिए 6 किमी तक सड़क नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत पालम, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच सुकलूराम कश्यप बता रहे हैं कि पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल जाने के लिए 6 किमी दूर तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को बाजार आने जाने में बहुत मुश्किल होती है। इस संदर्भ में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लकें सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया दिए हुए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7647007595, CEO- 8889251366, कलेक्टर- 8458956694

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PALAM PROBLEM ROAD SUKLURAM KASHYAP

हमारे गांव में 10 साल से सीसी रोड अधूरा बना है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, मदद करें...

ग्राम पंचायत- मगरउछला, पोस्ट- शरवानी, थाना- चकरभाटा, ब्लॉक- बिल्हा, जिला- बिलासपुर (छतीसगढ़) से राजेन्द्र यादव बता रहे हैं कि उनकी गली में सीसी रोड अधूरा बना हुआ है। बारिश में कीचड़ हो जाता है, आवाजाही में बहुत समस्या होती है। 10 सालों से ऐसी ही स्थिति है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9131343336, संपर्क@6265939379.

Posted on: Sep 28, 2021. Tags: BILASPUR BILHA CC ROAD CG CHAKARBHATA PROBLEM ROAD

पेद्दापारा से परेलमेटा तक 5-6 किमी की दूरी तक रोड नहीं बना है, हमें बहुत समस्या होती है, मदद करें...

वट्टीपारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से युवा साथी महेश और राजू बता रहे हैं कि पेद्दापारा से परेलमेटा तक 5-6 किमी की दूरी तक रोड नहीं बना है। दो साल हो चुके हैं, सरपंच को शिकायत करने के बावजूद अभी तक काम नहीं हुआ है। आने जाने में दिक्कत होती है, एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाता। महिलाओं को जादा कष्ट होता है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच- 9407072439, संपर्क- 6268456674, कलेक्टर- 78458956694.

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL PROBLEM ROAD

सीसी रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-

कमलूराम मोहरे, ग्राम पंचायत-लेंडरा, भाटागुडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं, उस रास्ते से 200 लोग गुजरते है| और स्कूल के बच्चें लोग भी उसी रास्ते से आना जाना होता है| बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406167732, सरपंच@6266251417, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Sep 13, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA KAMLURAM MOHARE PROBLEM

हमारें गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन सिंह बता रहे हैं, उनके गांव रोड कि बहुत समस्या है, पटेलपारा से लेकर सिलकजोड़ी तक रोड नही बना है| वहाँ के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264228163, सीईओ@9406016762.

Posted on: Sep 05, 2021. Tags: ARAJUN SINGH BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »