कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे...देवी भजन-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक देवी भजन सुना रहे हैं :
कोन लगावे माता आमा अउ अमली गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
सेवा ला लेले महारानी गे-
ऐ दाई कोन लगावे जोड़ा नीम हो माई-
बैगा लगावे माता आमा अउ अमली गे-
हे दाई बैगी लगावे जोड़ा नीम हो दाई...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वागत करेला हम तन मन से, नैना जुडाई गईली दर्शन से...गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

राती के तो देखो न तोर सुरतिया, अरे दिने काहे डूब गईले चांदो...गीत-

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे दिने काहे डूब गईले चांदो-
कभी राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे सूपगे तो पूछो न, गोटे डहर खोजो न-
आज पूणिमा देखल देखे तोरे रूप-
पुरुब से उगेले पक्षिम गेले डूब...

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार और उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अपने वैद्य साथी प्रभु दयाल मेषपाल से चर्चा कर रहे हैं| वे बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें ये समस्या हो| वे कोचई को घी में भून लें| उसके बाद बाल हर्रा, बहेरा, आंवला सभी को इकट्ठा कर लेना है| सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें, और सुबह-शाम सेवन करें| उसके बाद अभ्यारिष्ठ नाम से एक दवा आती है| उसका सेवन कर सकते हैं| खाने में मिर्च, मसाला, खटाई का सेवन न करें| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करें : प्रभु दयाल मेषपाल@9752013122.

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार-

गुंडरदही, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से वैध एच डी गांधी गांव के निवासी हरीश चावड़ा से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| गर्मी का समय है| इन दिनों लोगो को अपने खान-पान में ध्यान देने की जरुरत होती है| इन दिनों संतुलित भोजन करें| अधिक, मिर्च, मसाला युक्त भोजन न करें| क्यों कि उससे अपच, गैस जैसी समस्या होने के ज्यादा संभावना रहती है| गर्मी के दिनों में 25 से 30 पत्ती पुदीने की काली मिर्च और नमक मिलाकर चटनी बनाकर एक चम्मच प्रतिदिन भोजन के वक्त सेवन करें| उससे शरीर ठण्डा रहता है| स्वास्थ्य लाभ होता है| हरीश चावड़ा@9893765366.

Posted on: Mar 31, 2019. Tags: BALOD CG HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »