छाटेल चाउर देबे छाटेला बेटा पाबे...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
चाउर देबे रानी होबे-
छाटेल चाउर देबे छाटेला बेटा पाबे-
ये छानी कोहड़ा हर ओ छानी जाये-
एही घर के बुढ़वा हर सगाई करे जाये-
चाउर देबे रानी होबे-
छाटेल चाउर देबे छाटेला बेटा पाबे...

Posted on: Jan 06, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी के दिनों में होंठ और शरीर के फटने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी के दिनों में होंठ और शरीर के फटने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रात्रि के समय सरसों का तेल नाभी में लगायें, ये प्रकृया 15 दिनों तक लगातार करने से लाभ हो सकता है, ठण्ड से बचने का प्रयास करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jan 06, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

impact : हैण्डल और मोटर लगने से किसी भी समय पानी ले सकते हैं...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं फग्गूराम यादव के घर के पास एक हैण्डपंप था जिसमे हैण्डल नहीं लगा था जिसके कारण पानी की दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने इस संबंध में उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उसमे हैण्डपंप और मोटर दोनों लगा दिया गया है अब समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Jan 06, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MUNGELI NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

आर के रहिया पार के रहिया पीयर पीयर पाखी...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
आर के रहिया पार के रहिया पीयर पीयर पाखी-
घर गोसईया गांव गये परोसी मारे आंखी नैना जोगनी-
छोटकी ला मार देहे तीन कोहनी-
लाटा महुआ जबर मोहनी-
आर के रहिया पार के रहिया पीयर पीयर पाखी-
घर गोसईया गांव गये परोसी मारे आंखी नैना जोगनी...

Posted on: Jan 06, 2020. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून नहीं बनने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल खून नहीं बनने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एरंड की पंचांग को हांड़ी में भरकर उसका मुंह कपड़े से ढककर उसे आग में रखकर गर्म कर भस्म बना लें, एक तोला भस्म में चार तोला गौ मूत्र मिलाकर रोगी को पिलाने से आराम मिल सकता है लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »