impact : शौचालय का निर्माण कराया था, लागत का पैसा मिल गया...
ग्राम पंचायत-नवगोई, बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान बता रहे हैं| उन्होंने अपने लागत से शौचालय का निर्माण कराया था| जिसका 6 हजार रूपया हो रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास लागत के पैसे के लिये आवेदन किया| अधिकारी आज कल बोलकर घुमा रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में मई 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 2019 में उन्हें लागत का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | बृजभान@7745989780.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BRIJBHAN CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
आदिवासी संकृति, गीत, संगीत जिसमे सभी एक साथ गाते और नाचते हैं...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को वहां पर हो रहे आदिवासी संकृति, गीत संगीत को सुना रहे हैं, कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर नचाते हैं| और अपनी भाषा गोंडी में गीत गाते हैं| ये आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है|
इसमे महिला पुरुष दोनों एक साथ लकड़ी लेकर नाचते हैं|
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO CULTURE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : तपेदिक या टीबी बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा तपेदिक या टीबी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गिलोय के जड़ का पाउडर और रुद्रवंती का पाउडर दोनों को बराबर मात्रा में लें| उसके बाद 10 से 15 तोला सेवन करें| इससे तपेदिक बीमारी में आराम हो सकता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता पाईल्स या बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं | हर्रा का पाउडर 200 ग्राम, गिलोय भस्म 25 ग्राम, संख जीरा 25 ग्राम सभी को कूट पीसकर छान लेना है| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करना है | इससे गैस, पाईल्स की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अंबे भवानी जगदंबे भवानी, नाव में चढ़ाय महामाई हो जगदंबे भवानी...भजन गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
अंबे भवानी जगदंबे भवानी-
नाव में चढ़ाय महामाई हो जगदंबे भवानी-
एक बहिन कलकत्ता मा विराजे-
एक बहिन चंदरपुर मा विराजे-
एक बहिन डोंगरगढ़ मा विराजे-
नाव में चढ़ाय बम्ह्लाई हो जगदंबे भवानी...
