सरस्वती माँ का पूजा करलो सबसे अच्छा धर्म है...गीत-

मनापति, जिला-मधुबनी, बिहार से दीपक कुमार गीत सुना रहे हैं, “सरस्वती माँ का पूजा करलो सबसे अच्छा धर्म है” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: BIHAR DIPAK KUMAR SONG

वनांचल स्वर: जंगल देते स्वाद और स्वास्थय साथ साथ...

ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) प्रेमलाल कोमरा बताते हैं कि इमली के बीज को आग में भूंजकर उसमें महुए के फूल को डालकर पकाते हैं| तैयार हो जाने पर खाते हैं और बाज़ार ले जाकर बेच देते हैं| सरई के फूल को भी इमली के बीज की तरह भूंजकर उसमें महुइ के फूल को डाला जाता है, इसे मैंने भी खाया है| कांदा जो जंगल में पाया जाता है, इसे घर में नहीं रखा जाता है| कांदा स्वाद में बहुत कड़वा होता है, इसे भी पकाया जाता है, कांदा को अभी भी खाया जाता है| प्रेम लाल महुए के लड्डू के भी बारे में बताते हैं, महुए को सिलबट्टे या मिक्सी से पीसकर बनाया जाता है| ये सभी स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं जैसे इमली भूने हुए बीजों को खाने से पेट का मल साफ़ होता है|(RM)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: CG KANKER PREMLAL KOMRA VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: कोरोनकाल में जड़ी बूटी देकर की लोगों की मदद...

ग्राम-कराठी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) वीरसिंह पड्डा बताते है की कोरोना महामारी में शहरों में उत्पन्न हुआ और लोगो में फैला। मैने सुबह शाम गिलोय, उषा और तुलसी पत्ती से जड़ी बूटी बनाकर पिया। मैने गांव के लोगो को मुफ्त गिलोय भी दिया। जंगल की हवा और पानी साफ है, शहर का प्रदूषित इस वजह से शहरों में ज्यादा फैला। गांव का हवा पानी जलवायु साफ है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगो कि प्रतिरक्षा शक्ति अच्छी है। हम लोगों ने जड़ी बूटियों का संभाल कर इस्तेमाल किया। कई जड़ी बूटियां विलुप्त होने के कगार पर भी हैं जिसको बचाना मेरे अकेले के लिए मुश्किल है। जो लोग शहर से आए थे उनको भी इन जड़ी बूटियों से फायदा हुआ।(RM)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRSING PADDA

कहां पईबू सुरुज दुलरवा..गीत-

रामगढ़ (झारखंड) से जगेश कुमार महतो एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है ” कहां पईबू सुरुज दुलरवा” अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: SONG

मोर भारत माँ के माटी...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण माली छत्तीसगढ़ी लोक गीत
सुना रहें हैं:
मोर भारत माँ के माटी-
जेकर बजर हवय छाती-
जे ला कते गा भैया-
छत्तीसगढ़ महतारी-
जेला कते ओ दीदी-
छत्तीसगढ़ महतारी...(RM)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: CG SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »