हम सब बूढ़े लोगो को वृद्धावस्था पेंशन नहीं दिया जा रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
वाडापारा, ग्राम-छोटे पोदुम, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी के साथ में आज गाँव के बुज़ुर्ग साथी रामेश्वर, धनुर, शिवबती हैं जो बता रहे है कि वे लोग बहुत बूढ़े हो गए है लेकिन उनको अभी तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है उसकी शिकायत उन्होंने सरपंच, सचिव के पास भी किये थे तो कोई सुनवाई नहीं हुई और उनका कोई सहायता करने वाला भी नहीं है | उनका कहना है कि वृद्धा पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9407623079, सचिव@9479155752, C.E.O.@7587139897.
Posted on: Nov 15, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA
हमारे गाँव का ब्लॉक बदल दिया गया है, नया ब्लॉक 55 किमी दूर है यहां से गाड़ी भी नहीं जाती...
ग्राम-गंजेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि पहले उनका तहसील दंतेवाडा था लेकिन अब उसको बड़ेबचेली में शिफ्ट कर दिए है इससे लोगो को आने जाने में दिक्कत होता है |बहुत दूर से घूम जाना पड़ता है दूरी 55 किलोमीटर है | जिसके कारण बच्चे वाली महिलाये जा नहीं पाती है और आने जाने के लिए गाडी की सुविधा भी नहीं है| उसकी शिकायत उन्होंने मंत्रालय में भी किये थे तो फिर से दंतेवाडा में करवा देंगे बोल रहे है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर तहसील को वापस दंतेवाडा में शिफ्ट करवाए : कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क सरपंच मरकाम@7587210667.
Posted on: Nov 15, 2017. Tags: SEETARAM JOGA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं...कविता
ग्राम-नेरली (यातुपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से स्कूल की बच्ची अंजना एक कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं-
जगमग-जगमग उज्वल तारो सा-
मैं मेंगो सा मीठे फूलो सा मिट जाऊं-
सागर से लहराऊं सेवा के पथ पर मैं-
सामानों सा बिक जाऊं मेरी अभिलाषा है...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
नानो नानो ली वईया नानो नानो ली वईया...गोंडी गीत -
फूलकुमारी सिन्हा ग्राम-पेंटा, पोस्ट-पाला, ब्लाक-कुआकोंडा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
नानो नानो ली वईया नानो नानो ली वईया-
नानो नानो ली वईया पाट पार नदी वय-
आआ ईई पोडे मतके बढ़िया नौकरी दौर्केता-
नानो नानो ली वईया नानो नानो ली वईया...
Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
अगर हमारे गाँव के हर मोहल्ले में एक हैंडपंप होगा तो बहुत सुविधा होगी पर अधिकारी सुनते नहीं हैं...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-गदापाल, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सीतारानी नेटी के साथ में गाँव के छोटेलाल मंडावी, भीमा पोड्याम, सुकलु, बुद्धराम मंडावी है जो बता रहे है कि इनके सभी पारे में बोरिंग नहीं है जिसके कारण इनको पानी की बहुत समस्या होती है इसकी शिकायत इन्होने सरपंच के कई बारपास किया है तो हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करें जिससे हर मोहल्ले में कम से कम एक हैंडपपंप हो : कलेक्टर@9179530000, P.H.E@9425338472.



