हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है, तीनो ख़राब हैं, हम नदी- झरने का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम पंचायत-मसेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी को गाँव के लक्ष्मण, भीमा बता रहे हैं कि हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है पर तीनों खराब हैं और उनमे पानी नहीं आता है और इन लोगो को नदी और झरने का पानी पीना पड़ रहा है जिससे लोग बीमार रहे है इस गाँव में 60-70 परिवार हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं इसके लिए इन्होने तहसील में आवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की व्यवस्था हो सके : कलेक्टर@9179530000, P.H.E.@9406333558, सचिव@7587256492.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक कुंआ खुद जाए तो बहुत सुविधा होगी, सरपंच सिर्फ झूठा आश्वासन ही देते हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिया यात्रा आज ग्राम-मंगनार, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी ग्रामवासी मनोज यादव, राजेंद्र यादव, अमृत यादव से चर्चा कर रहे हैं जो उन्हें बता रहे हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 9 में कुंआ निर्माण करना चाहते है जिससे लोगो को पीने और नहाने के लिए पानी की सुविधा हो जाए इस बात को इन्होने ग्राम सभा में कई बार रखा लेकिन सरपंच आश्वासन देकर बात को टाल देते हैं. कुँए का पानी साफ़ होता है, उनका तालाब गंदा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे गाँव में कुआ निर्माण हो सके : जिला कलेक्टर@9179530000 सरपंच@7589001025.

Posted on: Oct 20, 2017. Tags: DANTEWADA ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सोना सोना, सोना रे दादा दीदी...हल्बी विवाह गीत -

ग्राम-मुरकी, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से कुमारी सोनमती आयाम हल्बी भाषा में शादी के मौके पर गाया जाने वाला एक गीत सुना रही हैं :
सोना सोना, सोना रे दादा दीदी-
सोना बोलिन बाटे सगुन सात ले, ये दे सुन लो नाइ – लडा सू राम सून बाती-
लडा सू राम सून बाती कर के बुला लो-
मदा रे पानी लंदा पंदा मी...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

भूमिहीन बुज़ुर्ग हूँ, राशन कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया, अधिकारी सुनते नहीं, तकलीफ में हूँ...

ग्राम-भरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीजीनेट यात्रा के दौरान ग्रामवासी विश्वनाथजी के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे है ससुराल के तरफ से इन्हें रहने के लिए भूमि मिली थी, जहाँ पर ये मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है, इनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन अब वह निरस्त हो गया है और पुनः नही बनाया जा रहा है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है इसके लिए आवेदन किया लेकिन इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके | CEO@9406188383, सरपंच@7747908574. रूपलाल मरावी@7089415537.

Posted on: Oct 01, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सजा रहे माँ का द्वार लाल फूलो से गुलाब फूलो से...देवी गीत

ग्राम पंचायत-धुमाडाड, कड़चोलापारा,विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल के बच्चे सोनावती मरावी, सविता मरावी, कुमारी प्रिया पटेल, मानती श्याम के सांथ एक गीत सुना रहे हैं :
सजा रहे माँ का द्वार लाल फूलो से गुलाब फूलो से-
माँ के द्वारे अंधा पुकारे-
अंधा को आंख दे दो माँ अपनी दयालू हांथ से-
माँ के द्वारे लंगड़ा पुकारे-
लंगड़ा को पैर दे दो माँ अपनी दयालू हांथ से...

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »