उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती...देशभक्ति गीत-
ग्राम-बरतीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से माला कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहीं है:
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती-
देश है पुकारता पुकारती माँ भारती-
रगों में तेरे बह रहा है खून राम-श्याम का-
जगद्गुरु गोविंद और राजपूती शान का
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी साथ तेरे भारती-
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती...
Posted on: Dec 27, 2019. Tags: BALARAMPUR CG MALA KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
शिक्षा के सन्दर्भ में कहानी: शीर्षक "एक नई सुरुआत"...
ग्राम-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अखिलेश कुशवाह एक कहानी सुना रहे है, जिसका शीर्षक “एक नई सुरुआत” है, श्रीकांत को कक्षा का मोनिटर बनाया जाता है, क्योंकि क्लास के 85% बच्चों ने उसके नाम समर्थन दिया है, कक्षा अध्यापक शर्मा जी ने यह घोषणा की तो, सभी बच्चे तालियां बजाने लगे, कक्षा में सिर्फ़ सुधीर ही ऐसा लड़का था जो श्रीकांत को तिरछी आँखों से घूर रहा था| श्रीकांत ने उसकी और देखा तो उसने अकड़कर गर्दन दूसरी ओर घूमा ली,श्रीकांत मुस्कुरा पड़ा, उसे सुधीर से ऐसे ही व्यहार की उम्मीद थी| उसे इस शहर में आये 6 माह हुए थे, उसकी सराफत व अच्छाईयों से सभी लड़के प्रभावित थे, सभी से अच्छी दोस्ती हो गई थी| एक सुधीर ही था जो उससे इर्ष्या करता था, सुधीर हर दर्जे का गुस्सेल अड़ियल शराररती लड़का था, लड़कियां तो नजर उठाकर भी नहीं देखती थी, पीरियड ख़त्म होने के बाद श्रीकांत सुधीर के पास गया उसको लड़को से पता चला था कि वह गलत शौभत में भी पड़ गया है, बोला क्या मेरा मोनिटर बनना पसंद नहीं आया तो, सुधीर बोला मोनिटर बने हो राजा नहीं, मुझ पर रौब झाड़ने की कोशिश भी मत करना वर्ना, यह श्रीकांत को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देकर चला गया, उसका व्यव्हार श्रीकांत को अजीब सा लगा आखिर वह इतना बिगड़ा कैसे, कक्षा में उसने सुमेश से सुधीर के बारे में पूछा तो, बताया शराररती बचपन से ही था फिर गलत संगत के चलते बिगड़ गया, जब हम 8 वी कक्षा में थे तब सजा के तौर पर स्टेज पर खड़ा रखा था, उसके बाद सभी ने बात करना बंद कर दिया था, अध्यापकों का व्यव्हार उसके प्रति अलग हो गया था, श्रीकांत को लगा ऐसे व्यवहार ने ही सुधीर को गुस्सेल बना दिया है.
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: AKHILESH KUSHWAH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
गीत : सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों...
ग्राम-राजापुर, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाह एक गीत सुना रहे है
सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों-
सिख डालो करना सम्मान, घट ना जाए, किसी का मान-
मानव वहीं है जो करे उपकार, नहीं तो है मानव अंगार-
जीवन के हर पल को समझों, औरों का है यह उपकार-
जहाँ भी जावो जीवन में कुछ, नाम कमावों-
सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAH NIWARI MP SONG VICTIMS REGISTER
देश भक्ति गीत: भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो...
ग्राम-राजापुर, जिला-निवाड़ी (मध्यपरदेश) से मनोज कुशवाह एक भक्ति गीत सुना रहे है:
भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो-
दुश्मन है देश के दुश्मन, बन जाओं उनके दुश्मन-
दुश्मन आये तो आँखों से डरा तो-
दुश्मन आये तो गोली से उड़ा तो-
दुश्मन ने जब भी आँख उठाई, वीरो से खूब मार खाई-
भारत है प्राणों से प्यारा, दुश्मन को गोली से मारा-
माँता से जन्मों का नाता, दुश्मन को बाणों से मारा-
भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAH NIWARI MP SONG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
ग्राम-तालडेबरी, पोस्ट-पोथली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार अजगंडे एक भजन सुना रहे है:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
तुम्ही से है आगाज तुम्ही अंजाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
गुरुओ का सत्कार कभी न भूले हम-
इतना बने महान गगन को छुले हम-
तुम्ही से हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
