स्वास्थ्य स्वर : नीम का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नीम का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, आँखों में खुजली और जलन होने पर 50 ग्राम नीम की पत्ती को मिट्टी के बर्तन में रखकर कंडे की आग में जलायें, जब जलकर राख हो जाये और ठण्डा हो जाये तब नीबू के रस में मिलाकर सुखा लें, उसके बाद उपयोग कर सकते हैं नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें उसके बाद ही उपयोग करें : संपर्क नंबर@ 9826040015.

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोटापा कम करने में अरंड का उपयोग बता रहे हैं, अरंड के मूल को 50 ग्राम लें, उसको साफ कर कूटकर 200 मिली लीटर पानी में पकायें, जब 50 मिली लीटर बचे तब उसका सेवन करें, ऐसा करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है, इसका सेवन 25 दिनों तक कर सकते हैं, घी, दूध, मलाई युक्त भोजन का सेवन न करें, नुस्खा उपयोग करने से पहले दिये नंबर पर पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आरंड के बीज की गिरी को पीसकर उसके चार गुने के बराबर गाय का दूध लेकर उसमे पकायें जब दूध अच्छे से पक जाये तो उसमे 2 भाग खाड़ मिलाकर, चीनी की चासनी मिला लें, नुस्खा तैयार होने के बाद प्रतिदिन 10 ग्राम सेवन करें, पेट से संबंधित रोगों में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आंखो की रोशनी बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आंखो की रोशनी बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, काली मिर्च का चूर्ण एक चौथाही, एक चम्मच घी, पीसी मिश्री एक चौथाई चम्मच लेकर मिला लें, इसके बाद सोने से पहले प्रतिदिन सेवन करने से लाभ हो सकता है, उपयोग कर लाभ लें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्भ संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गर्भ से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गमधारी, फल मज्जा और मुलेठी को बराबर मात्रा में लें, उसके बाद पीकर चूर्ण बना लें, उसके बाद गर्म दूध के साथ मिश्री मिलाकर सेवन करने से समस्या में लाभ हो सकता है, दवा का सेवन दिन में खाली पेट एक बार करें उसके बाद तीन घंटे तक कुछ सेवन न करें, संबंधित विषय पर और जनकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »