जब जब आवे ला चैत कुंवार, जय शेरा वाली मैया के लागे दरबार...देवी गीत
जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुंवर और राजमती एक देवी के गीत सुना रही हैं :
जब जब आवे ला चैत कुंवार-
जय शेरा वाली मैया के लागे दरबार-
ऊँचे पहड़िया शक्ति माई के मन्दिरिया-
ऊँचे पहड़िया दुर्गा माई के मंदीरिया-
ऊँचे पहड़िया सरस्वती माई के मंदीरिया...
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा...छत्तीसगढ़ी गीत
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
लईका के महतारी ला पढ़ाबो नोनी ला स्कुल भेजाबो गा-
छत्तीसगढ़ के नारी मन हा आगू बढ़ही भईया मोर-
विकास ला ये मन गढ़ही गा छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
खेल शिक्षा राजनीति किसानी के, ज्ञानी मन पाही गा-
बाप महतारी के नाम ला देश दुनिया मा जगाही गा...
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोना खान के...देशभक्ति गीत
भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोना खान के-
हंसत-हंसत फांसी मा चढ़गे वीर होगे बलिदान के-
सीना तान के अंग्रेज संग लड़िस क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह-
हमर छत्तीसगढ़ माटी नारायण के पहचान है...
Posted on: Mar 13, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन खाने से बहुत सारे लाभ
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू लहसुन के सेवन के बारे में बता रहे है, लहसुन सब्जी के लिए लाभकारी तथा शरीर के लिए वरदान स्वरुप है| लहसुन के प्रतिदिन सेवन से शरीर में नये कोश और उर्जा उत्पन्न होती है और सब्जी में लहसुन के 10-15 कड़ी अलग से डालकर खाने से असमय उपस्थित बुढापे को दूर करता है| इससे जवानीपन बरकरार रहता है| और बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है| यह शरीर को नवस्पूर्ति ताजगी महसूस कराता है और यह शरीर को रोगों से लड़ने में प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है तथा ज्ञान तत्वों को भी बल देता है| यह अनेक रोगों में काम आने वाली जंतु नाशक दर्द नाशक औषधि है यह वात कफ के रोगियों के लिए वरदान है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क अमित साहू@8964931287.
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: नागदोन के पौधे से बवासीर का उपचार -
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आटला के साथ आज अमित साहू हैं जो भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से हैं जो सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ-साथ वैद्य भी हैं और आज बवासीर की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं उनका कहना है कि नागदोन(पौधा) के तीन पत्तियों को पीस के काढा बनाकर एक गिलास पानी में गर्म करके आधा गिलास खाली पेट में लगातार तीन दिन तक पीने से बवासीर जैसे बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं इसको सो पत्तियों के रूप में भी लगाया जाता है यह गावों फुलवारी में या आसपास के जंगलों में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. उत्तम आटला@9404984750.

