आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पथरी रोग दूर करने के घरेलू उपाय
वैद्य निर्मल कुमार अवस्थी कस्तूरबा नगर ,जिला-बिलासपुर,(छत्तीसगढ़) से पथरी के रोग को दूर करने के दो उपाय बता रहे हैं। पहला नुस्खा : गाय के दूध के साथ अनंत मूल की जड़ और अपामार की जड़, ये दोनों जड़ें ताजी हों, पानी में इसे धो लें, इसके बाद १० ग्राम की मात्रा को पीसकर पानी में घोलकर पीने से पथरी के रोग में जल्द सहायता मिलती है । दूसरा नुस्खा : शतावरी जिसे शतावर भी कहते हैं उसके कंद को पीसकर उसके १० मिलीलीटर को बराबर मात्रा में गाय के ताजे दूध से मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पुरानी से पुरानी पथरी भी गाल जाती है और थोड़े दिन में पेशाब के साथ निकल जाती है । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप वैद्य निर्मल अवस्थी से 9685441912 पर संपर्क कर सकते हैं...
