करने दूर अंधेरा रे मानो कहना मोरा रे.... जागरूकता गीत
ग्राम- कामता, तहसील-नवागढ़, जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से गोकरण वर्मा बघेली भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
करने दूर अंधेरा रे मानो कहना मोरा रे-
कोर्ट-कचहरी तहसीलन में कोऊ ना सुने हमारी-
बिन रिश्वत के काम ना करिहैं थानेदार-पटवारी-
करिहें हेरा-फेरा मानो कहना मोरा रे-
कितनी लूट करे अधिकारी शासन ध्यान न देता-
भइया शासन ध्यान न देता-
रिश्वत खाके मोटे हो रहें भ्रष्ट भये हैं नेता-
खाएं हलवा-पेड़ा रे मनो कहना मोरा रे...
