हो जावे धनवान रे किसानी धंधा आज...एक करमा गीत
मध्यप्रदेश के महुआटोला गांव से कुमारी सोमवती का गीत :
ओ हो हो हाय रे किसानी धंधा आज
हो जावे धनवान रे किसानी धंधा आज
जंगल झाड पहाड़ काटो और बनाओ खेत
भैया और बनाओ खेत
फिर कुछ दिन के बाद उनका भर दो पेट
आम लगाओ बिही लगाओ और लगाओ कला
भैया और लगाओ केला
फिर कुछ दिन के बाद में घर में लगेगा मेला
ऐसी ऐसी बाँध बांधियो जैसे सागर ताल
भैया जैसे सागर ताल
ऐसे ऐसे खाद डालियो अन्न पके हर साल
पडकन पडकन खम्भा गड़े है
खंभा के ऊपर तार रे भैया खम्भा के ऊपर तार
तार तार से बात कराथे दिल्ली के सरकार
