शिक्षक ने आवाज लगाईं सारी जनता आज सुने...कविता
करागीरोड़ ब्लाक कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सत्यप्रकाश भानु एक रचना सुना रहे हैं | जिसका शीर्षक हैं शिक्षक की आवाज़ :
शिक्षक ने आवाज लगाईं सारी जनता आज सुने-
आजादी हैं सफल तभी जब पढ़ा लिखा यह देश बने-
नये भविष्य की रचना कक्षा में आकार ले-
नये मनुष्यों से दुनिया में अमन चैन और प्यार भरे-
चाँद सितारे अक्षर बनकर धरती पर अब उतर पड़े-
आजादी हैं सफल तभी जब पढ़ा लिखा-
नदियाँ पर्वत खेत और कलियान-
हमारे पाठो में श्रमंदन अभिनंदन-
आज हमारे पाठो में अपनी शाळा अपनी शिक्षा-
अपने बच्चे आप चुने आजादी हैं सफल तभी-
जब पढ़ा लिखा यह देश बने...
