नारी तुम कितना महान, तेरा कैसे करूं बखान...नारी शक्ति पर गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप नारी शक्ति पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नारी तुम कितना महान, तेरा कैसे करूं बखान-
तेरे ही गोंद में खेले राम-कृष्ण-भगवान-
तेरा पद कितना महान, कैसे करूं बखान-
तुम श्रद्धा की मूरत हो, तुम प्रज्ञा की सूरत हो-
तुम ही निष्ठा कल्याणी, तुम ही देवी कात्यानी-
तेरी ममता जाने सकल जहान, तेरा कैसे करूं बखान-
नारी तुम कितना महान...
