इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...देशभक्ति गीत
ग्राम-पचावल, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आलोक सिंह एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है-
राम-कृष्ण भगवान् इसी धरती पर लीला करते हैं-
गीता का उपदेश स्वयं भगवान यहाँ पर देते हैं-
अपना प्यारा देश हमें प्राणों से प्यारा लगता है-
हम भारत माँ के बच्चे हैं माँ की शान बढ़ाएंगे-
इसकी गौरव-गाथा सारे दुनिया को बतलाएंगे-
देश के हित जो जीता-मरता यहाँ अमर हो जाता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...
