गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारे...प्रेरणा गीत
ग्राम-खर्रा पारा, पंचायत-कोचली, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से मंगरीता एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारे-
सूरज-चाँद-सितारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना हिम्मत आवे
डर रहे बेईमान सारे, चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
भगते हैं दुखड़े सारे, चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना मिटती है गरीबी-
होंगे काम हमारे, चलो साथ हमारे-
साथ चलेंगे साथ बढ़ेंगे औरत-बच्चे-सारे-
गरीबी से लड़ने वाले चलो साथ हमारे...
