गरीबों की लड़की को निभाना पड़ेगा...बन्नी विवाह गीत
ग्राम-खारा, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से कलावती गढ़ेवाल, संगीता, गुलाबी, बेबी, खुशबू, रीना व अन्य से एक गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं जिसे शादी के बाद लड़की के विदाई के समय गाया जाता है:
गिरे हुई फूलों को उठाना पड़ेगा-
गरीबों की लड़की को निभाना पड़ेगा-
पापा ने सेई-पाली बड़े लाड-प्यार से-
मम्मी ने विदा किए अंसुओं की धार से-
चाची ने सेई-पाली बड़े लाड-प्यार से-
चाचा ने विदा किए अंसुओं की धार से-
भाभी ने सेई-पाली बड़े लाड-प्यार से-
भइया विदा किए अंसुओं की धार से-
गिरे हुई फूलों को...
