सुन ऐ मेरी मां, तेरे दर्द से जन्मी हूँ मैं...
उत्तरप्रदेश के कानपुर के मंडला क्षेत्र में एक 4 वर्षीय लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई, जांच चल रही है लेकिन आरोपी फरार है. इस घटना को कानपुर के.एम. भाई कुछ पंक्तियों में सूत्रबद्ध कर प्रस्तुत कर रहे हैं :
सुन ऐ मेरी मां ! तेरे दर्द से जन्मी हूँ मैं-
दर्द मुझकों भी होता है, पर तेरी कोख सा पहरा-
ये समाज नहीं दे पाता है-
मेरी सांसो से ज्यादा कीमती, मेरा जिस्म होता है-
तेरे घर का इन्सान, शैतान से ज्यादा वहसी होता है-
तेरी चौखट पर मेरे साथ बलात्कार होता है-
तेरा समाज ! मुस्कुरा के चला जाता है...
