जागे जनता जागे : अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में एक कविता
जागे जनता जागे, मिस्र जैसा माहौल भारत में बनाए
गरीबी भुखमरी शोषण भ्रष्टाचार और बेरोजगारी खत्म करने आवाज उठाए
साम्राज्यवादियों के दलालों को देश से बाहर भगाएं
लुटेरो का राज खत्म करने कुरबानी का रास्ता अपनाएं
मरना तो निश्चित है शहीद होने तैयार हो जाएँ
भारत के सिपाहियों मिस्र के सिपाहियों से सीख ले
जनता के ऊपर डंडा गोली चलाना बंद करे
साम्राज्यवादियों को खत्म करने जनता के साथ चले
तभी भारत का संसाधन बचा पाएंगे
नहीं तो साम्राज्यवादी दलाल देश को बेंच खाएंगे
विदेश जाकर बस जाएंगे
समय आ गया है एकजुटता दिखाने का
इन्कलाब जिंदाबाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद गाने का
भागीरथ वर्मा
