शिक्षक बनना कोई खेल नहीं...शिक्षकों पर गीत
गोकरन सिहं वर्मा ग्राम-जेतपुरी, तहसील-नवागढ़, जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से अवकाश प्राप्त शिक्षक कोमलजी से एक गीत रिकॉर्ड करवा रहे हैं:
शिक्षक बनना कोई खेल नहीं – बच्चे लिए हजारों साथ में – बालक-पालक से मेल नहीं-
शिक्षक बनना कोई खेल नहीं...
कलियों सी-कोमल बच्चों को-
आदर्श मोड़ ले जाना है – आदर्श विचारक दान करें – ये मन्दिर है ये जेल नहीं – शिक्षक बनना कोई खेल नहीं...
कहते हैं लोग हजारो में – कहते हैं लोग बजारों में – देश के दीपक शिक्षक हैं – लेकिन शिक्षक के ह्रदय में-
साहित्य-कला का तेल नहीं – शिक्षक बनना कोई खेल नहीं...
