नदी दीपा में जुडा रुमाल, हिलैला-डोलै ला...नागपुरी प्रेम गीत
जिला-गुमला, झारखण्ड से सविता नागपुरी भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं. प्रेमी नदी के उस पार है और रुमाल हिलाकर अपनी प्रेमिका को बुलाने का संकेत करता है और प्रेमिका ऊहापोह की स्थिति में है कि भरी हुई नदी को कैसे पार करें ?
नदी दीपा में जुडा रुमाल, हिलैला-डोलै ला-
अरे गुइयां जून गुइयां मुके बोलैला हाय हाय-
कैसे आबू नदी पार-
हाय रे...!कैसे जाबू नदी पार –
भारला नदी में डूबा-डूबी गील रे-
कैसे आबू नदी पार-
हाय रे..! कैसे जाबू नदी पार-
नदी दीपा में...
दादा जानी, भौजी जानी, अइयों जानी बाबा-
कैसे जाबू नदी पार, हाय रे-
कैसे जाबू नदी पार...
