कैसे बचेगी, इस घर की लाज,जहमत हुई बेटियाँ, सबकी आज...दहेज़ पर गीत
चोलापुर, जिला-वाराणसी, उत्तरप्रदेश से शबनम दहेज़ प्रथा पर एक गीत गा रही हैं:
कैसे बचेगी, इस घर की लाज-
जहमत हुई बेटियाँ, सबकी आज-
देने में नादानी है-
कैसी चल दी हवा...
तिलक प्रथा चली है, और ऊपर से मांगे कड़ी है-
मांगे कड़ी, कूलर-फ्रिज-टीवी-
देने में नादानी है...
बेटे का बाप कहता, दस लड़कों में है मेरा लड़का-
पढता है, लिखता है-
सब में नुरानी है – ऐसी चल दी हवा ....
